ई न्यूज़ पंजाब, लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट की ओर से शहर में ई चालान के जरिए अब ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है । ट्रैफिक पुलिस ने फिलहाल शहर के 6 चौराहों को ई चालान के दायरे में रखा है । इन चौराहों में कोई भी दोपहिया या चौपहिया वाहन चालक अगर रेड लाइट जंप करता है तो उसे ई चालान के जरिए घर पर चालान पहुंच जाएगा। इन चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरा और ऑटोमेटिक नंबर प्लेट recoginition टेक्नोलॉजी के जरिये ये ई चालान जनरेट किया जायेगा । इस चालान की जानकारी आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल के जरिए भी हासिल हो जाएगी। शहर के इन छह चौराहों में पुरानी कचहरी चौक, हीरो बैटरी चौक पखोवाल रोड, जगराओं ब्रिज के पास दुर्गा माता मंदिर चौक , नई कचहरी के सामने की रेड लाइट, ढोलेवाल चौक, माल रोड पर एचडीएफसी बैंक के सामने सामने की लाइट शामिल है। अभी तक ट्रैफिक पुलिस इन चौराहों पर 6 ई चालान कर चुकी है।
Now e challan in ludhiana