September 25, 2026 07:48:01
विजिलेंस की फर्जी महिला अफसर गिरफ्तार, झूठे केस की धमकी दे 25 लाख लिए, नकली Cbi अधिकारी बन हरियाणा म

विजिलेंस की फर्जी महिला अफसर गिरफ्तार, झूठे केस की धमकी दे 25 लाख लिए, नकली Cbi अधिकारी बन हरियाणा में कर चुकी रेड

Mar8,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। जाब विजिलेंस ने लुधियाना में फर्जी लेडी विजिलेंस अफसर को गिरफ्तार किया है। वह टैक्सी में घूम रही थी। महिला पूजा रानी उसी गैंग की मेंबर है, जिसके 4 साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उससे पुलिस ने 2 मोबाइल और कुछ महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स भी जब्त किए गए हैं। लुधियाना विजिलेंस ब्यूरो के SSP के मुताबिक पूजा रानी पहले पकड़े आरोपी हरदीप सिंह की पत्नी है। यह गैंग के साथ मिलकर लोगों से रुपए इकट्ठा करने का काम करती थी। इन लोगों ने विजिलेंस का रौब दिखाकर किसान को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। फिर उससे 25 लाख के 2 चेक ले लिए। विजिलेंस की जांच में यह भी पता चला कि जून 2023 में इन्होंने फर्जी CBI अफसर बनकर हरियाणा के पिहोवा में एक परिवार के ठिकानों पर रेड की। उनसे 52 लाख रुपए की वसूली की थी। पूजा रानी से पहले इस केस में मंजीत सिंह और परमजीत सिंह निवासी गांव मेहलों, तहसील समराला, परमिंदर सिंह निवासी आकाश कॉलोनी होशियारपुर, पिंदर सोढ़ी निवासी झब्बेवाल जिला होशियारपुर पकड़े जा चुके हैं। ये सभी जेल में हैं। फतेहगढ़ साहिब जिले के खमाणो कस्बे का निवासी हरदीप सिंह फरार है। पूजा इसी की पत्नी है। पूजा रानी को लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा के पास टैक्सी में घूमते समय गिरफ्तार किया गया। टीम ने उसके कब्जे से मामले से संबंधित 2 मोबाइल और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। SP संधू ने बताया कि लुधियाना के भैणी सलू गांव के पलविंदर सिंह लुधियाना में केस दर्ज कराया था। उसने बताया था कि उसने अपनी 18 एकड़ पुश्तैनी जमीन बेच दी थी। इसके बाद उन्हें पंचायती जमीन की बिक्री के संबंध में एक नोटिस मिला, जिसके बाद 12 अगस्त, 2023 को 3 अज्ञात व्यक्ति उनके घर आए और खुद को सेक्टर-17 चंडीगढ़ में विजिलेंस विभाग के अधिकारी के रूप में पेश किया। उन्होंने पंचायत की जमीन बेचने के मामले को सुलझाने के लिए उससे 50 लाख की मांग की। आरोपियों ने उसे कहा कि इस मामले में चंडीगढ़ कार्यालय में जांच पेंडिंग हैं। उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया जा सकता है। इसके बाद किसान 25 लाख रुपए देने को तैयार हो गया। फर्जी अधिकारियों ने 15 लाख और 10 लाख रुपए के 2 चेक उससे साइन करा ले लिए। साथ ही गारंटी दी कि 25 लाख कैश मिलने के बाद वे इसे लौटा देंगे। आरोपी 27 हजार और फोन नंबर लेने के बाद चले गए।

Fake-Female-Vigilance-Officer-Arrested-Took-25-Lakhs-By-Threatening-A-False-Case-Became-A-Fake-Cbi-Officer-And-Conducted-A-Raid-In-Haryana



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं