September 25, 2026 03:30:07
पंजाब पूर्व Cm प्रकाश बादल की बरसी मनाई, सुखबीर बोले- भलाई के लिए एक झंडे के नीचे इकट्ठा होना पड़ेगा

पंजाब पूर्व Cm प्रकाश बादल की बरसी मनाई, सुखबीर बोले- भलाई के लिए एक झंडे के नीचे इकट्ठा होना पड़ेगा; ‌bjp लीडरशिप मौजूद रही

Mar10,2024 | Enews Team | Jalandher

जालंधर। पंजाब की राजनीति में बाबा बोहड़ के नाम से चर्चित रहे स्व. प्रकाश सिंह बादल की आज बरसी है। प्रकाश सिंह बादल की बरसी के दौरान देश के कई बड़े नेता उनके पैतृक गांव बादल पहुंचे। इस दौरान सभी नेताओं ने एक एक कर भाषण दिया। सभी के भाषणों में एक बात समान थी, नेताओं को एक साथ फील्ड में उतरना होगा। वहीं, सुखबीर सिंह बादल ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य की भलाई के लिए हमें एक झंडे के नीचे इकट्ठा होना होगा। रविवार को पंजाब के 5 बार मुख्यमंत्री रहे स्व. प्रकाश सिंह बादल की बरसी के मौके पर अकाली दल और बीजेपी नेतृत्व बादल गांव में जुटा है। वर्षगांठ समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पहुंचने की चर्चा थी। हालांकि, दोपहर तक वह नहीं पहुंचे। इस मौके पर पंजाब बीजेपी की बड़ी लीडरशिप भी पहुंची है। प्रकाश सिंह बादल (95) का पिछले साल 25 अप्रैल को निधन हो गया था। शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल अपने पिता स्व. प्रकाश सिंह बादल को याद करते हुए भावुक हो गए। साथ ही हरियाणा से पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला ने भी भाषण देते हुए प्रकाश सिंह बादल को याद किया। सुखबीर बादल ने कहा कि अकाली दल मेरे पिता के कदमों पर चल रही है। जैसे उन्होंने पार्टी के लिए इतना कुछ छोड़ा, वैसे ही मैं पंजाब के लिए पीछे नहीं हटूंगा। बादल बोले- मेरे पिता के लिए सच्ची श्रद्धांजलि वही होगी, जब पार्टी से बिछड़े हुए साथी भी हमारे साथ आ जाएं। बीजेपी का नाम न लेते हुए बादल ने इशारों ही इशारों में कहा- हम एक झंडे के नीचे इकट्ठा होना चाहते हैं। एकता में ही ताकत है, इसलिए हमें ऐसा करना है। गांव बादल में रविवार सुबह करीब 10 बजे श्री सुखमणि साहिब के पाठ से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। 12 बजे तक पाठ का भोग पड़ गया था। मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम का पंडाल करीब तीन एकड़ में लगाया गया। इस समारोह में भाजपा पंजाब प्रधान सुनील जाखड़, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला, अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया, दिल्ली अकाली दल के प्रधान परमजीत सिंह सरना, पूर्व विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी, तेजिंदर सिंह मिडडूखेड़ा, जगजीत सिंह हनी फतनवाला, पूर्व विधायक हरप्रीत सिंह कोटभाई, हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे।

Punjab-Celebrated-The-Death-Anniversary-Of-Former-Cm-Prakash-Badal-Sukhbir-Said-We-Will-Have-To-Gather-Under-One-Flag-For-Goodness-Bjp-Leadership-Remained-Present



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं