मानसा। मानसा में नाजायज संबंध के चलते एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी। इसके आरोपी ने बेटे ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। मृतकों की पहचान 19 वर्षीय गुरप्रीत कौर और सुखपाल सिंह के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दिया है। पुलिस ने शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया है। बोहा पुलिस के मुताबिक, बाप ने अपनी 19 वर्षीय बेटी और बेटे ने अपने 45 वर्षीय बाप को मौत के घाट उतार दिया है। 45 वर्षीय गुरप्रीत सिंह के अपने पड़ोस में रहती 19 वर्षीय गुरप्रीत कौर के साथ नाजायज संबंध थे। जिसके कारण दोनों ही परिवारों में अनबन चल रही थी। कुछ समय पहले गुरप्रीत कौर को लेकर कहीं दूर रहने लगा। बीते दिन गुरप्रीत कौर के पिता 45 वर्षीय सुखपाल सिंह और गुरप्रीत सिंह के बेटे अनमोल जोत सिंह ने अपनी बेइज्जती समझते हुए तीन अन्य लोगों को साथ लेकर गुरप्रीत कौर और गुरप्रीत सिंह को झांसा में लेकर खेतों में बुला लिया। वहां पर उनका बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। वही बोहा पुलिस द्वारा काउंसलर जगसीर सिंह के बयानों पर सुखपाल सिंह मृतका गुरप्रीत कौर के पिता, अनमोल ज्योत सिंह मृतक गुरप्रीत सिंह के पुत्र और गुरविंदर सिंह सहजप्रीत सिंह और एक नाम मालूम व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है।
Father-Killed-Daughter-Son-Killed-Father-The-Girl-Was-Having-An-Illicit-Relationship-With-A-Neighboring-Youth-Mansa-Police-Engaged-In-Investigation