September 25, 2026 03:32:53
पंजाब में पाकिस्तान बॉर्डर पर अफीम की खेती:सरसों के बीच उगाए पौधे, 14.47kg पौधों के साथ एक तस्कर दबो

पंजाब में पाकिस्तान बॉर्डर पर अफीम की खेती:सरसों के बीच उगाए पौधे, 14.47kg पौधों के साथ एक तस्कर दबोचा; बैन है अफीम उगाना

Mar19,2024 | Enews Team | Fazilka

फाजिल्का। फाजिल्का में बीएसएफ की इंटेलिजेंस विंग ने सीमावर्ती इलाके में की जा रही अवैध पोस्त की खेती को जब्त किया है। इस ऑपरेशन में बीएसएफ के साथ पंजाब पुलिस की टीमें भी शामिल थी। प्राथमिक जांच में पुलिस ने फिलहाल करीब 14.47 किलो पोस्त (अफीम) के पौधे बरामद किए हैं। इसे लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार बीएसएफ की इंटेलिजेंस विंग को सोमवार को सूचना मिली थी कि फाजिल्का के सीमावर्ती इलाके में बड़े स्तर पर पोस्त की खेती की जा रही थी। जोकि राज्य में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। सूचना के आधार पर सीमावर्ती इलाके में जांच के लिए बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। सर्च के दौरान गांव चक्क खेवा ढाणी के पास हो रही एक संदिग्ध खेती के बारे में पता चला। जिसके बाद उन्होंने उक्त जगह पर रेड कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे पंजाब पुलिस द्वारा आज फाजिल्का कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी कि उक्त जगह पर कितनी देर से वह खेती कर रहा है। जब टीम उक्त खेत पर पहुंची तो जहां जहां पोस्त की फसल उगाई गई थी, वहां वहां सरसों की फसल के पौधे भी लगाए गए थे। जिससे किसी को कोई शक न हो। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खेत से टीम ने सारे पोस्त के पौधे उखाड़ लिए थे। मौके से कुल 14.470 किलोग्राम अफ़ीम के पौधे बरामद किए गए थे। टीमों को उक्त खेत ढूंढने में काफी समय लगा, क्योंकि पोस्त की खेती खेतों के बीचो बीच की गई थी।

Opium-Cultivation-On-Pakistan-Border-In-Punjab-Plants-Grown-Among-Mustard-A-Smuggler-Caught-With-14-47kg-Plants-Growing-Opium-Is-Banned



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं