September 25, 2026 03:29:09
पंजाब में जहरीली शराब से 4 लोगों की मौत: 6 व्यक्ति रात में एक साथ पीकर सोए; सुबह जागे नहीं, 2 की हाल

पंजाब में जहरीली शराब से 4 लोगों की मौत: 6 व्यक्ति रात में एक साथ पीकर सोए; सुबह जागे नहीं, 2 की हालत नाजुक

Mar20,2024 | Enews Team | Sangrur

संगरूर। संगरूर में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई है। मंगलवार रात को गुजरां गांव में 6 लोग एक साथ शराब पीकर सोए थे। लेकिन, बुधवार सुबह 4 उनमें से उठे नहीं। वहीं, दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका उपचार संगरूर के सिविल अस्पताल में चल रहा है। मामले की सूचना ग्रामीणों ने दिड़बा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया और 2 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों की पहचान भोला सिंह (50), निर्मल सिंह (42), परहत सिंह उर्फ गुरजंट (42) और जगजीत सिंह (30) के रूप में हुई है। इनमें से जगजीत सिंह उर्फ जग्गी और परहत सिंह दोनों सगे भाई हैं। ये सभी स्थानीय थे और गांव में ही मजदूरी करते थे। पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात को सभी 6 लोगों ने गांव के ही किसी आदमी से 150 रुपए में शराब खरीदी। सस्ती के चक्कर में इन्होंने शराब खरीद ली और सभी ने एक साथ बैठकर उसे पी लिया। इसके बाद जब नशा हुआ तो सभी अपने-अपने स्थान पर सोने चले गए। जब सुबह वे नहीं जागे तो परिवार के लोगों ने उन्हें उठाने की कोशिश की। फिर उन्हें बेसुध देखकर डॉक्टर के पास ले गए। वहां डॉक्टर ने 4 को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 2 की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें भर्ती कर लिया। गांव गुजरां में हुई 4 मौतों की जांच के लिए डिप्टी कमिश्नर (DC) संगरूर ने एक कमेटी गठित की है। SDM दिड़बा राजेश शर्मा को इस कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। वहीं, DSP पृथ्वी सिंह चहल, पुलिस स्टेशन मुख्य अधिकारी दिड़बा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी और ETO उत्पाद विभाग इस कमेटी के सदस्य हैं। DC ने कमेटी से जांच कर 72 घंटे में रिपोर्ट मांगी है।

4-People-Died-Due-To-Poisonous-Liquor-In-Punjab-6-People-Drank-And-Slept-Together-At-Night-Did-Not-Wake-Up-In-The-Morning-Condition-Of-2-Critical



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं