September 25, 2026 03:31:45
अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी:खामी मिलने पर 3 के लाइसेंस सस्पेंड, 2 को शो-काज नोटिस, मशीनें की सी

अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी:खामी मिलने पर 3 के लाइसेंस सस्पेंड, 2 को शो-काज नोटिस, मशीनें की सील

Mar22,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | हेल्थ विभाग ने अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की रेड हुई है। लुधियाना में जगराओं, रायकोट व माछीवाड़ा के 3 अल्ट्रासाउंड सेंटरों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए हैं, जबकि जगराओं व माछीवाड़ा के 2 सेंटरों को शो काज नोटिस जारी कर वहां मिली अनियमितता पर जवाब मांगा गया है। जिन सेंटरों को शो काज नोटिस जारी किया गया है, उन्हें जवाब देने के लिए 3 दिन का समय दिया गया है। सिविल सर्जन ने यह कार्रवाई जांच में खामियां पाए जाने पर की है।
सिविल सर्जन ने हठूर के एसएमओ डॉ.वरुण सग्गड़ व साहनेवाल के एसएमओ डॉ.रमेश की अगुवाई में दो टीमें बनाई गई थी। इन टीमों ने 18 व 19 मार्च को दो दिन में समराला, माछीवाड़ा, जगराओं व रायकोट इलाके के 15 अल्ट्रासाउंड सेंटरों की चेकिंग की। जांच के दौरान पता चला कि माछीवाड़ा के एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में रजिस्टर्ड डॉक्टर करीब एक महीने के बाहर गया हुआ था। लेकिन इस बारे में स्वास्थ्य विभाग को सूचना नहीं दी गई। सेंटर की चाबी भी वहां के स्टाफ के पास थी। जगराओं के सेंटर में पाया गया कि जो डॉक्टर ईको कार्डियोग्राफी के लिए रजिस्टर्ड था, उसने अल्ट्रासाउंड स्कैनिंग भी कर दी और मरीज का रिकार्ड भी ओपीडी रजिस्टर में दर्ज नहीं था। रायकोट के स्कैनिग सेंटर में पीसी/पीएनडीटी का रिकार्ड मेंटेन नहीं था। मरीजों के फार्म एफ पर साइन व मोहर भी नहीं थी। टीम द्वारा सौंपी रिपोर्ट के बाद सिविल सर्जन ने वीरवार को तीनों सेंटरों का लाइसेंस सस्पेंड कर संबंधित एसएमओ को मशीन सील करने के निर्देश दे दिए गए हैं। वहीं चेकिंग के दौरान माछीवाड़ा के एक सेंटर में पाया गया कि दो मरीजों के फार्म एफ भरकर कैंसिल कर दिए गए। इसके अलावा जगराओं के एक सेंटर में ईकोकार्डियोग्राफी के लिए रजिस्टर्ड डॉक्टर द्वारा मरीज का अल्ट्रासाउंड स्कैनिंग किया गया, जिसके लिए इन दोनों सेंटरों को शो काज नोटिस जारी कर दिया गया है।
लुधियाना के सिविल सर्जन डॉ.जसबीर सिंह औलख ने कहा कि चेकिंग का मकसद पीसी पीएनडीटी के पूरी तरह से पालन को सुनिश्चित करना है। जिन सेंटरों में खामियां पाई गई हैं, उन पर कार्रवाई की गई है। यह चेकिंग अगले दिनों में भी जारी रहेगी।

Raids-On-Ultrasound-Centers-3-Licenses-Suspended-2-Show-Cause-Notices-Machines-Sealed



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं