September 25, 2026 03:31:46
12वीं के पेपर अच्छे न होने पर सुसाइड:स्टूडेंट ने घर के बाथरूम में फंदा लगाया; परिवार बोला- काफी परेश

12वीं के पेपर अच्छे न होने पर सुसाइड:स्टूडेंट ने घर के बाथरूम में फंदा लगाया; परिवार बोला- काफी परेशान था

Mar22,2024 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर | 12वीं क्लास के स्टूडेंट ने पेपर सही न होने पर फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। उसका शव घर के बाथरूम में मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस ने स्टूडेंट के परिवार के बयानों के आधार पर IPC की धारा 174 (इत्तेफाकिया) की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक छात्र की पहचान गदईपुर के रहने वाले जीवन (17) के रूप में हुई है। जीवन के परिवार ने पुलिस को बताया है कि हाल ही में हुए 12वीं के पेपरों के बाद से बेटा काफी समय से परेशान रह रहा था। बीती देर शाम उसने बाथरूम में फंदा लगा लिया। काफी समय तक जीवन बाहर नहीं आया तो उन्होंने गेट खटखटाया।
कोई जवाब न आने पर उन्होंने बड़ी मुश्किल से बाथरूम की कुंडी खोली। जब वे अंदर गए तो जीवन फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद उसके शव को नीचे उतारा गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में सामने आया कि परिवार मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है।
थाना डिवीजन नंबर-8 के SHO संजीव कुमार ने बताया कि मृतक जीवन के पिता एक फैक्ट्री में काम करते हैं। बीते दिन जीवन से अपने पिता का फोन भी टूट गया था और पेपर सही न होने के चलते वह पहले से ही परेशान था। जिसके चलते उसने ये कदम उठा लिया। जीवन सरकारी स्कूल में आर्टस स्ट्रीम से 12वीं की पढ़ाई कर रहा था। उधर, हरियाणा के हिसार में गुरुवार को 12 साल के बच्चे ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। वह आदमपुर के एक निजी स्कूल में छठी कक्षा का छात्र था। उसका साइंस का पेपर अच्छा नहीं हुआ था। छात्र मूल रूप से ठसका गांव का रहने वाला था। फिलहाल, वह अपनी मां के साथ सदलपुर गांव में नानी के घर रह रहा था।

12th-Paper-Not-Good-Suicide-Student-Hanged-Himself-In-The-Bathroom-Of-The-House-The-Family-Said-Was-Very-Upset



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं