September 25, 2026 03:28:17
जालंधर Pap के Dig इंद्रबीर को सम्मन:सरकारी गवाह बन Dsp कोर्ट में बोला- रिश्वत के पैसे Dig को दिए; अप

जालंधर Pap के Dig इंद्रबीर को सम्मन:सरकारी गवाह बन Dsp कोर्ट में बोला- रिश्वत के पैसे Dig को दिए; अप्रैल में पेशी के आदेश

Mar24,2024 | Enews Team | Jalandher

जालंधर | पीएपी (पंजाब आर्म्ड पुलिस ) में तैनात डीआईजी इंद्रबीर सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पंजाब विजिलेंस यूनिट ने फिरोजपुर के तत्कालीन DIG इंद्रबीर सिंह को रिश्वत लेने के केस में नामजद किया था। पुलिस ने डीएसपी लखबीर सिंह संधू को इस केस में सरकारी गवाह बना लिया है। इसी के आधार पर अब कोर्ट ने एक अप्रैल को डीआईजी इंद्रबीर को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। इसे लेकर कोर्ट ने इंद्रबीर सिंह को सम्मन जारी किया है। दरअसल, DIG इंद्रबीर सिंह पर एक नशा तस्कर से 10 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप है। भिखीविंड पुलिस ने 20 जून 2022 को नशा तस्कर को काबू किया था। उससे पूछताछ में कई पुलिस अधिकारियों का नाम सामने आए। फिर भिखीविंड पुलिस द्वारा 6 जुलाई 2022 को DSP लखबीर संधू को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ में फिरोजपुर के तत्कालीन DIG इंद्रबीर सिंह का नाम सामने आने पर अब उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एडवोकेट बलदेव सिंह ने एक मीडिया ग्रुप से बातचीत में कहा कि, जिला सेशल जज राकेश कुमार की कोर्ट में सरकारी गवाह बने डीएसपी लखबीर सिंह संधू पेश हुए थे। जहां कोर्ट में उनके बयान दर्ज किए गए। जिसमें संधू ने माना कि डीआईजी इंद्रबीर सिंह को उक्त रिश्वत के पैसे दिए गए थे। जिसके बाद कोर्ट ने उक्त संज्ञान लिया। कई पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच मामले में आरोपी DSP लखबीर संधू समेत एक हेड कांस्टेबल हीरा सिंह का नाम भी सामने आया था। फिलहाल विजिलेंस की जांच टीम तथ्यों की पड़ताल में जुटी है। विजिलेंस द्वारा नशा तस्कर से रिश्वतकांड मामले में दर्ज दो केसों की जांच किए जाने की सूचना है। ऐसे में आगामी समय में किन्हीं अन्य पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जा सकती है, क्योंकि विजिलेंस द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

Summons-To-Jalandhar-Pap-Dig-Indrabir-Became-A-Government-Witness-Dsp-Spoke-In-The-Court-Gave-Bribe-Money-To-Dig-Order-Of-Appearance-In-April



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं