September 25, 2026 03:35:23
जालंधर में सतलुज दरिया पर छापेमारी: पंजाब पुलिस-एक्साइज का एक्शन, 2.70-करोड़ की लाहन बरामद; तस्कर दर

जालंधर में सतलुज दरिया पर छापेमारी: पंजाब पुलिस-एक्साइज का एक्शन, 2.70-करोड़ की लाहन बरामद; तस्कर दरिया पारकर लुधियाना भागे

Mar24,2024 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर। संगरूर में जहरीली शराब के सेवन से हुई 22 मौतों के बाद पुलिस और आबकारी विभाग अलर्ट पर है। आज यानी रविवार की तड़के जालंधर देहात पुलिस और जालंधर एक्साइज विभाग की टीमों ने सतलुज दरिया से सटे मेहतपुर के एरिया में बारिश के बीच छापेमारी की। पुलिस ने मौके से करीब 4.50 लाख लीटर लाहन, 8 किलो डोडा चूरा पोस्त और शराब की चालू भट्टियां बरामद की हैं। हालांकि पुलिस पार्टी को देखकर आरोपी दरिया पार कर लुधियाना की ओर फरार हो गए थे। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों इतने शातिर थे कि सतलुज दरिया के पास ही आरोपियों ने बड़े बड़े गड्ढे बनाए हुए थे। उसी में लकड़ी के स्टैंड लगाकर आरोपी शराब बना रहे थे। सूत्रों के अनुसार, जालंधर एक्साइज विभाग को अवैध शराब को लेकर सख्त हिदायतें सरकार द्वारा दी गई थी। विभागीय टीम को सूचना मिली थी कि सतलुज नदी किनारे की जगह पर अवैध रूप से शराब की भट्टियां लगाकर शराब बनाई जाती है। सूचना के आधार पर पुलिस ने आज सुबह 6 बजे जालंधर रूरल पुलिस की मदद से मेहतपुर के गांव वेरां में रेड कर दी। पुलिस पार्टी की गाड़ियां आती देख सभी आरोपी मौके से सतलुज दरिया में कूद कर लुधियाना की ओर फरार हो गए। जब टीमों मौके पर पहुंची तो शराब की भट्टियां चालू की और दरिया के पानी से ही शराब बनाई जा रही थी। मौके पर एक दर्जन के करीब लोग काम कर रहे थे, जोकि टीमों को देख कर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार टीमों को मौके से करीब 4.50 लाख लीटर लाहन और 8 किलो डोडे चूरा पोस्त बरामद हुए। पुलिस ने उक्त सामान को मौके पर ही नष्ट कर दिया। सूत्रों से पता चला है कि नष्ट किए गए नशे की मार्केट वैल्यू करीब 2.70 करोड़ रुपए की थी।

Raid-On-Satluj-River-In-Jalandhar-Punjab-Police-Excise-Action-Lakh-Worth-Rs-2-70-Crore-Recovered-Smugglers-Fled-Across-The-River-To-Ludhiana



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं