लुधियाना | आज सुबह किरपाल नगर गंदे नाला की पुली से एक नवजात बच्चे का शव मिला। नाले के किनारे बच्चे का शव राहगीर व्यक्ति ने देखा। उसने तुरंत गोशाला श्मशान घाट की देखरेख करने वाले राधे को सूचित किया। मौके पर पहुंच राधे ने देखा तो वह दंग रह गया। बच्चा नवजात था। उसे किसने नाले किनारे फेंका है, इसका अभी कुछ पता नहीं चला। राधे ने बताया कि उसका दोस्त हीरा पंजाब पुलिस में वालंटियर के रूप में समाजसेवा करता है। आज सुबह जब वह किरपाल नगर पुली से गुजर रहा था तो नाले के किनारे उसे एक बच्चे का शव दिखा। पहले उसे बच्चे का शव किसी खिलौने के जैसा लगा। उसने जब पास जाकर देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। शव की हालत से लग रहा है कि कुछ समय पहले ही उसका जन्म हुआ होगा। इलाके के लोगों ने तुरंत थाना दरेसी की पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर पुलिस पहुंची है। फिलहाल बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवाएगी। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस बच्चे को फेंकने वाले आरोपी की तलाश में जुट गई है।
The-Body-Of-A-Newborn-Was-Found-On-The-Bank-Of-The-Drain-The-Passer-By-Saw-And-Informed-The-Police-Search-Started-From-Cctv-Footage-Of-The-Thrower