खन्ना | समराला के गांव मुस्काबाद में 13 वर्षीय लड़की ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक लड़की यौन उत्पीड़न का शिकार बताई जा रही है। अश्लील वीडियो बनाने के बाद लड़की को ब्लैकमेल किया गया तो लड़की ने यह खौफनाक कदम उठाया। जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय किशोरी के पिता की मौत हो चुकी है। लड़की अपनी मां के साथ घरों में काम करती थी। गांव के बलवीर सिंह के घर काम करते थे तो मां ने इस वजह से काम बंद कर दिया था कि बलवीर बेटी को गलत निगाह से देखता था। लड़की की मां जब बाहर काम पर गई थी तो बाद में लड़की ने घर में पंखे से फंदा लगा लिया। आसपास के लोगों ने देखकर शोर मचाया। इसी बीच आरोपी बलवीर सिंह भी मृतक के घर आ गया। मां ने आकर देखा बेटी का शव फंदे से लटक रहा था। लड़की की मां का आरोप है कि आरोपी बलवीर सिंह ने उन्हें डराया धमकाया कि अगर पुलिस की कार्रवाई में पड़ोगे तो लड़की की लाश मिलेगी। जिस कारण उन्होंने पुलिस को बिना बताए अंतिम संस्कार कर दिया। यह घटना 23 मार्च की बताई जा रही है। लड़की की मां अनुसार मंगलवार की रात को उन्होंने लड़की के फोन में देखा कि बलवीर सिंह ने अश्लील वीडियो भेजी थी। जिसके बाद लड़की का शव लटकता मिला। वीडियो से यह बात सामने आई कि लड़की के साथ गलत काम हुआ है। जिसकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया। डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि आरोपी बलवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। मोबाइल कब्जे में लेकर जांच के लिए जांच के लिए साइबर सेल को दे दिया गया है। मोबाइल से अहम सुराग मिलेंगे।
13-Year-Old-Girl-Died-Dead-Body-Found-Hanging-In-House-Blackmailed-By-Making-Obscene-Video-Accused-Arrested