September 25, 2026 02:41:10
मूसेवाला के गीत पर आपरेशन:सड़क हादसे में टूट गया था बच्चे का पैर, डर दूर करने के लिए चलाया साँग

मूसेवाला के गीत पर आपरेशन:सड़क हादसे में टूट गया था बच्चे का पैर, डर दूर करने के लिए चलाया साँग

Apr8,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | कस्बा जगराओं से वीडियो सामने आया है। एक बच्चे के पैर का प्लास्टर मूसेवाला का गीत चलाकर डॉक्टर ने किया। बच्चा गीत पर झूमते हुआ दिखा। डॉक्टर ने गीत 'जट्ट दी माशूक बीबा रशिया तो' बजाया तो बच्चे के साथ स्टाफ भी नाचने लगा। जगराओं के सुखवीन अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. दिव्यांशु गुप्ता ने कहा कि हादसे में घायल बच्चे का नाम सुखदर्शन है। उसकी मां का निधन हो गया था। उसके पिता गुरप्रेम सिंह दिव्यांग है। बच्चे का पैर कार के नीचे आ गया था। दादी बच्चे को सिविल अस्पताल जगराओं ले गए, जहां से डाक्टरों ने उसे फरीदकोट रेफर कर दिया। दादी ने बच्चे को सिविल अस्पताल से फरीदकोट ले जाने की बजाय हैल्पिंग हेड सोसायटी से संपर्क किया। जिन्होंने मदद की। सोसायटी के मुखी उमेश छाबड़ा ने इस केस को उन्हें दिया है। बच्चा पैर का आपरेशन करवाने से पहले डर रहा था। उसका डर-भय दूर करने के लिए मूसेवाला का गीत चलाया गया। डा. दिव्यांशु ने कहा कि मरीज जिस स्टेज का हो उसे उसी की तरह ट्रीट करना चाहिए। बता दें डा दिव्यांशू इससे पहले भी कई बार इलाज दौरान कुछ न कुछ नया करते रहे है ताकि आपरेशन के समय मरीज को परेशानी न हो। बच्चे अब स्वस्थ्य है। कुछ दिनों में वह चलने लगेगा।

Operation-On-The-Song-Of-Moosewala-A-Child-S-Leg-Was-Broken-In-A-Road-Accident-The-Song-Was-Played-To-Remove-Fear

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं