September 25, 2026 03:29:29
महिला को निर्वस्त्र करने के मामले Hc ने लिया संज्ञान, तरनतारन की घटना को बताया घिनौनी, पुलिस से 30 अ

महिला को निर्वस्त्र करने के मामले Hc ने लिया संज्ञान, तरनतारन की घटना को बताया घिनौनी, पुलिस से 30 अप्रैल तक मांगी रिपोर्ट

Apr8,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। तरनतारन में महिला को निर्वस्त्र कर बाजार में घुमाने और वीडियो वायरल करने के मामले पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। हाईकोर्ट ने इस मामले को बेहद घिनौनी घटना बताया है। साथ ही साफ कहा कि इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस से इस मामले में 30 अप्रैल तक स्टेटस रिपोर्ट फाइल करने के आदेश दिए हैं। तरनतारन में बेटी से लव मैरिज करने से भड़के परिजनों ने लड़के की मां को अर्धनग्न कर दिया था। इसके बाद गलियों में भगा-भगाकर उसकी वीडियो बनाते रहे। 55 साल की मां अपने बदन का ऊपरी हिस्सा ढकने के लिए कपड़े उठाती तो आरोपी उसे भी छीन लेते। उन्होंने इसका वीडियो बनाकर वायरल किया था। वीडियो वायरल होने के बाद थाना वल्टोहा की पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार लिया है। इस मामले ने पूरी तरह राजनीतिक रंग ले लिया। पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने कहा कि वह सीनियर अफसरों से संपर्क कर चुकी हैं। इस मामले में कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं महिला आयोग ने अब इस मामले में पुलिस के सीनियर अफसरों को आरोपियों को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए है। इस मामले में कार्रवाई में देरी करने को लेकर भी पुलिस घिरी हुई है। महिला का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के बावजूद केस दर्ज करने में 4 दिन लगा दिए। वहीं, एक हफ्ते में रिपोर्ट दाखिल करने काे कहा है। एसएसपी अश्वनी कपूर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में कुलविंदर कौर, उसका बेटा गुरचरन सिंह और शरनजीत सिंह उर्फ सन्नी शामिल हैं।

Hc-Took-Cognizance-Of-The-Case-Of-Stripping-Of-A-Woman-Called-The-Tarn-Taran-Incident-Disgusting-Sought-Report-From-Police-By-30th-April



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं