September 25, 2026 03:31:45
शम्भू बॉर्डर पर किसान कल नहीं रोकेंगे ट्रेन, सरकार से बातचीत के बाद लिया फैसला; पंधेर बोले- 10 अप्रै

शम्भू बॉर्डर पर किसान कल नहीं रोकेंगे ट्रेन, सरकार से बातचीत के बाद लिया फैसला; पंधेर बोले- 10 अप्रैल को ट्रैक पर बैठेंगे

Apr8,2024 | Enews Team | Ambala

अंबाला। संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीति और किसान मजदूर मोर्चा ने कल 9 अप्रैल को रेल रोको आंदोलन को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया है। दोनों मोर्चा नहीं है फैसला पटियाला में पंजाब सरकार के साथ हुई बातचीत के बाद लिया है। यह जानकारी किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने दी। पंधेर ने कहा कि हरियाणा सरकार भी बातचीत करने को तैयार है। कल का रेलवे को आंदोलन 1 दिन के लिए स्थगित किया जाता है। पंधेर ने कहा कि 10 अप्रैल को किसान शंभू बॉर्डर पर ट्रेनों को रोकेंगे। बता दे की युवा किसान नेता नवदीप सिंह जलबेड़ा समेत अन्य किसानों की रिहाई के लिए किसानों ने रेलवे को आंदोलन का ऐलान किया हुआ है। शंभू बॉर्डर पर आंदोलन की अगुआई कर रहे पंजाब के किसान नेता सरवण सिंह पंधेर समेत 4 किसान नेताओं को तमिलनाडु में गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को ही किसान नेता सरवण सिंह पंधेर, गुरमीत सिंह मांगट, मनजीत सिंह राय व हरविंदर सिंह मसानिया तमिलनाडु पहुंचे थे। हालांकि देर शाम किसानों को तमिलनाडू पुलिस ने रिहा कर दिया था। 5 किसान नेताओं की रिहाई की मांग संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) एवं किसान-मजदूर मोर्चा के आह्वान पर 13 फरवरी से किसान आंदोलन चल रहा है। पुलिस ने कई किसान नेताओं को गिरफ्तार भी किया। किसानों का कहना है कि 10 फरवरी के बाद से हरियाणा में सैकड़ों किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनमें से 5 किसान नेता अब भी जेल में हैं। रविंदर सिंह और अमरजीत सिंह 13 फरवरी से, अनीश खटकड़ 19 मार्च से जींद जेल में बंद हैं। 28 मार्च को अंबाला पुलिस ने युवा किसान नेता नवदीप सिंह जलबेहड़ा और गुरकीरत सिंह को गिरफ्तार किया। 3 दिन के रिमांड के बाद से अब वे अंबाला सेंट्रल जेल में हैं।

Farmers-Will-Not-Stop-The-Train-At-Shambhu-Border-Tomorrow-Decision-Taken-After-Talks-With-The-Government-Pandher-Said-Will-Sit-On-The-Track-On-April-10



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं