लुधियाना। मेहरबान के जसवंत नगर की मछली मार्केट की गली नंबर 1 में व्यक्ति ने शकी हालातों में तेजाब पीकर आत्महत्या कर ली। मरने वाले व्यक्ति की कुछ दिन पहले तबीयत ठीक नहीं थी। उसने किसी डॉक्टर से चैकअप करवाया तो उसने उसे कैंसर के लक्षण होने का शक जाहिर किया। जिसके बाद किसी अन्य डॉक्टर से भी शरीर की जांच करवाई। उस डॉक्टर ने भी उसे कैंसर के लक्षण बताए। इसी बात से परेशान व्यक्ति ने तेजाब पीकर आत्म हत्या की। थाना मेहरबान की पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल मोर्चरी में रखवा दी है। मरने वाले का नाम संदीप शर्मा (45) है। संदीप लेबर का काम करता है। संदीप की एक बेटी है। करीब 18 साल पहले संदीप की शादी हुई है। एसएचओ हरिंद्र सिंह ने कहा कि संदीप ने परिवार से भी डॉक्टर द्वारा बताई गई बीमारी संबंधी बातचीत की हुई थी। आज अचानक वह घर पर बाथरुम नजदीक गिरा हुआ था। परिवार के सदस्यों ने जब उसे गिरा देखा तो उसके शव के पास ही तेजाब की बोतल पड़ी थी। उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। इस मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल अवतार सिंह कर रहे है। फिलहाल धारा 174 की तहत कार्रवाई कर शव मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया है।
In-Ludhiana-A-Person-Swallowed-Acid-Under-Suspicious-Circumstances-Died-Doctor-Said-It-Was-A-Symptom-Of-Cancer