September 25, 2026 03:32:26
लुधियाना पुलिस ने चंडीगढ़ की ठग को पकड़ा:30 से अधिक मामलों में आरोपी, समाज सेवा के नाम पर लोगों से कि

लुधियाना पुलिस ने चंडीगढ़ की ठग को पकड़ा:30 से अधिक मामलों में आरोपी, समाज सेवा के नाम पर लोगों से किया धोखा

Apr9,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़ | मनजीत कौर को ठगी के एक आरोप में लुधियाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर 30 से अधिक मामले चल रहे हैं। वहीं मोहाली अदालत ने उसे चार मामलों में भगोड़ा घोषित किया हुआ है। जबकि सात मामलों में वह जमानत ले चुकी है। उसका संबंध एक राजनीतिक पार्टी के साथ भी है। वह समाज सेवा के नाम पर लोगों को सरकारी फ्लैट दिलवाने के नाम पर ठगी करती थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार अब तक उसके खिलाफ करीब 30 करोड रुपए की ठगी के मामले सामने आ चुके हैं। लुधियाना पुलिस ने पीड़ित वरुण जैन की शिकायत पर यह मुकदमा दर्ज किया था। इसमें उस पर सेक्टर 38 में हाउसिंग बोर्ड का फ्लैट दिलवाने के नाम पर 60 लाख रुपए ठगने का आरोप है। मामले में मनजीत कौर के अलावा उसकी बहू और दो प्रॉपर्टी डीलरों को भी नामजद किया गया है। बहू माल्लिका अभी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस आरोपी के खिलाफ एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2019 में सेक्टर 51 के नीलकंठ महादेव मंदिर में मनजीत कौर से उसकी मुलाकात हुई थी। वह वहां पर किसी वर्कशॉप में हिस्सा लेने गए हुए थे। वह सेक्टर 51 की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) की प्रधान रह चुकी है। इस कॉलोनी में रहने वाले करीब डेढ़ सौ से अधिक लोगों को मनजीत कौर ने पुनर्वास योजना के तहत आवास दिलवाने के नाम पर यह ठगी की है। ठगी के शिकार हुए ज्यादातर लोग इससे इसी मंदिर में मिले थे। यह इस मंदिर की संचालन समिति की प्रमुख भी रही है। उस समय यह लोगों को दिखावे के लिए गरीब कन्याओं की शादी, बच्चों की पढ़ाई में मदद और मंदिर में गरीबों के लिए काम दिलवाने जैसे काम करती थी।

Ludhiana-Police-Caught-Chandigarh-S-Swindler-Accused-In-More-Than-30-Cases-Cheated-People-In-The-Name-Of-Social-Service



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं