September 25, 2026 01:48:44
लुधियाना में Aap के यूथ प्रधान पर Fir, 12‌वीं का जाली सर्टीफिकेट लगा कर डाली फर्जी Llb, अपनी ही शिका

लुधियाना में Aap के यूथ प्रधान पर Fir, 12‌वीं का जाली सर्टीफिकेट लगा कर डाली फर्जी Llb, अपनी ही शिकायत से फंसा

Apr10,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में आम आदमी पार्टी (आप) के जिला प्रधान परमिंदर सिंह संधू की और से 12वीं फेल होने के बावजूद जाली सर्टीफिकेट बना एलएलबी की जाली डिग्री ले ली। जिसके बाद खुद ही एक वकील के खिलाफ जाली एलएलबी की डिग्री देने की शिकायत देकर पर्चा करवा दिया। लेकिन जब जांच हुई तो आप प्रधान की हकीकत सामने आई। थाना डिवीजन नंबर 5 में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। संधू पर आरोप है कि उसने LLB करने के लिए 12वीं क्लास पास करने का फर्जी प्रमाण पत्र इस्तेमाल किया है। आप नेता की गिरफ्तारी होनी अभी बाकी है। संधू की आप के सीनियर नेताओं और कई बोर्डों के चेयरमैनों के साथ काफी नजदीकियां है। संधू पहले शिअद (बादल) में था। गोपाल नगर, टिब्बा रोड निवासी आरोपी परमिंदर सिंह संधू ने खुद ही 11 नवंबर 2022 को डिवीजन नंबर 5 थाने में एडवोकेट दीपक प्रजापति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि दीपक ने उसे वकालत करने के लिए फर्जी लाइसेंस मुहैया कराया है। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि परमिंदर सिंह संधू द्वारा पेश किया गया 12वीं कक्षा का प्रमाण पत्र फर्जी था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उसी एफआईआर में मामला दर्ज किया है, जो उसने दर्ज कराई थी। एडवोकेट डेविड गिल की शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। एडवोकेट गिल ने 30 जनवरी 2023 को दर्ज कराई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपी परमिंदर सिंह संधू द्वारा एलएलबी में दाखिला लेने के लिए पेश किया 12वीं कक्षा का प्रमाण पत्र फर्जी है। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की। पुलिस के अनुसार संधू ने एलएलबी में दाखिले के लिए दिल्ली बोर्ड ऑफ सीनियर सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा जारी 12वीं के सर्टिफिकेट का इस्तेमाल किया था। जांच के दौरान उसने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसने 2008 में पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड, मोहाली से 12वीं पास की थी, लेकिन जनवरी 2020 में उसका सर्टिफिकेट खो गया। जब पुलिस ने बोर्ड से संपर्क किया तो पता चला कि संधू 2008 में 12वीं फेल हो गया था। दिल्ली बोर्ड ऑफ सीनियर सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा जारी सर्टिफिकेट फर्जी था। एडवोकेट गिल ने कहा कि राजनीतिक दबाव के कारण संधू पर कोई एक्शन पुलिस नहीं ले रही थी। चुनाव आयोग से शिकायत करने के बाद ही संधू को नामजद किया गया है।

Fir-Against-Aap-Youth-Pradhan-In-Ludhiana-Fake-Llb-By-Using-Fake-12th-Class-Certificate-Trapped-Due-To-His-Own-Complaint



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं