September 25, 2026 01:42:46
बस्ती जोधेवाल में खाना बनाते गैस लीकेज से फटा सिलेंडर, दो बच्चों समेत 4 पारिवारिक मेंबर झुलसे

बस्ती जोधेवाल में खाना बनाते गैस लीकेज से फटा सिलेंडर, दो बच्चों समेत 4 पारिवारिक मेंबर झुलसे

Apr10,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। बस्ती जोधेवाल की भारती कालोनी में मंगलवार रात एक मकान में खाना बनाते हुए अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमकाने की आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा। आस-पास के लोग एकत्र हुए। चीख पुकार सुन जब लोग मकान में घुसे तो कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ था। दो बच्चों सहित परिवार के कुल 4 लोग झुलसी हालत में जमीन पर पड़े थे। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए लोगों ने एम्बुलेंस को भी फोन किया लेकिन कोई नहीं आया। लोगों की मदद से झुलसे लोगों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान पति राहुल, पत्नी पूजा, बेटा वंश(7) और बेटी अन्नया (1) के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए इलाका निवासी सुच्चा सिंह ने कहा कि राहुल की पत्नी पूजा कमरे में खाना बना रही थी। पूरा परिवार कमरे में मौजूद था। अचानक से गैस लीक की बदबू आने लगी। उसने सिलेंडर तुरंत पानी की बाल्टी में रख दिया। देखते ही देखते तुरंत कमरे में सिलेंडर फट गया। कमरे का सारा सामान राख हो गया। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। परिवार के सभी सदस्य कुल 40 फीसदी झुलस गए है। झुलसे परिवार को चंडीगढ़ 32 सैक्टर अस्पताल में रैफर किया गया है।

Cylinder-Burst-Due-To-Gas-Leakage-While-Cooking-In-Basti-Jodhewal-4-Family-Members-Including-Two-Children-Got-Burnt

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं