September 25, 2026 01:47:27
विजिलेंस ने चंडीगढ़ रोड पर तैनात पटवारी और उसके साथी को 3,500 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में किया

विजिलेंस ने चंडीगढ़ रोड पर तैनात पटवारी और उसके साथी को 3,500 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार

Apr10,2024 | Yashpal Sharma | Ludhiana

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान सेक्टर-32, चंडीगढ़ रोड, लुधियाना में पटवारखाने में तैनात राजस्व पटवारी सुखविंदर सिंह सोढ़ी और उसके साथी अमनदीप सिंह उर्फ दीप, निवासी गांव ढेरी, नजदीक मेहरबान, जिला लुधियाना को 3,500 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यह खुलासा करते हुए कहा कि उपरोक्त राजस्व अधिकारी और उसके सहयोगी (कारिंदा) को तेलू राम, चंदर नगर, लुधियाना की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उक्त पटवारी और उसका साथी उसके प्लॉट से संबंधित 30 साल का जमाबंदी रिकॉर्ड जारी करने के लिए 3,500 रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। क्योंकि उसे बैंक से ऋण प्राप्त करना था, इसलिए उसे इस जमाबंदी के रिकॉर्ड की जरूरत थी। शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि मुलाकात के दौरान, पटवारी ने उसे इस संबंध में अपने सहयोगी अमनदीप सिंह उर्फ दीप से मिलने के लिए कहा, जिसने रिश्वत के रूप में 3,500 रुपये की मांग की। जिसमें से पटवारी के सहयोगी ने 500 रुपये की मांग की और शेष राशि 3000 रुपये का भुगतान पटवारी को किया जाएगा। शिकायतकर्ता ने उक्त बातचीत की रिकॉर्डिंग की थी और इसे सबूत के तौर पर विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दिया था। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत संबंधी प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया, जिसमें आरोपी अमनदीप सिंह उर्फ दीप को उपरोक्त पटवारखाने की पार्किंग से दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में 3500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, पटवारी सुखविंदर सिंह सोढ़ी को भी उसके दफ्तर से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को कल सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Vb-Arrests-Patwari-And-His-Accomplice-For-Taking-Rs-3500-Bribe



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं