September 25, 2026 01:42:46
जमाबंदी का रिकॉर्ड मांगने पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, साथी भी गिरफ्तार, विजिलेंस ने लिया एक्शन

जमाबंदी का रिकॉर्ड मांगने पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, साथी भी गिरफ्तार, विजिलेंस ने लिया एक्शन

Apr10,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। विजिलेंस ब्यूरो बुधवार को लुधियाना के सेक्टर 32, चंडीगढ़ रोड स्थित पटवारखाना में तैनात राजस्व पटवारी सुखविंदर सिंह सोढ़ी और उसके साथी अमनदीप सिंह उर्फ दीप निवासी गांव ढेरी, नजदीक मेहरबान, जिला लुधियाना को 3500 रुपए की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। SSP विजिलेंस रविंद्रपाल सिंह संधू ने कहा कि आरोपी राजस्व अधिकारी सुखविंदर सिंह सोढी और उसके सहयोगी (कारिंदा) अमनदीप सिंह को लुधियाना के चंद्र नगर निवासी तेलू राम की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया है कि उक्त पटवारी और उसके साथी उसके प्लाट से संबंधित 30 साल का जमाबंदी रिकार्ड जारी करने के लिए 3500 रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं, क्योंकि वह बैंक से लोन लेना चाहता था। शिकायतकर्ता ने कहा कि पटवारी ने उसे इस संबंध में अपने सहयोगी अमनदीप सिंह उर्फ दीप से मिलने के लिए कहा, जिसने 3500 रुपए की रिश्वत मांगी। जिसमें से पटवारी के सहयोगी ने 500 रुपए मांगे तथा शेष 3000 रुपए पटवारी को देने की बात कही। शिकायतकर्ता ने उक्त बातचीत की रिकार्डिंग कर सबूत के तौर पर विजीलेंस ब्यूरो को सौंप दी। संधू ने कहा कि शिकायत के बारे में प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसमें आरोपी अमनदीप सिंह उर्फ दीप को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 3500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही पटवारी सुखविंदर सिंह सोढ़ी को भी उसके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की जांच की जारी है।

Patwari-Arrested-For-Taking-Bribe-After-Asking-For-Jamabandi-Records-Partner-Also-Arrested-Vigilance-Took-Action

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं