September 25, 2026 01:41:57
केजरीवाल का एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी जैसे हालात, बीजेपी ने प्रैस कांफ्रेस कर खोले बड़े राज

केजरीवाल का एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी जैसे हालात, बीजेपी ने प्रैस कांफ्रेस कर खोले बड़े राज

Apr10,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन ने आज भाजपा के जिला कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमे उनके साथ भाजपा के जिला प्रधान रजनीश धीमान प्रदेश उपाध्यक्ष जतिंदर मित्तल,कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे। प्रदेश महासचिव अनिल सरीन ने प्रेस वार्ता सम्बोधित करते हुए कहा की हाई कोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को वैध ठहराया गया है। अब तो उनको इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा की हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने फैसला सुनाते हुए कहा, 'यह केंद्र सरकार और केजरीवाल के बीच का मामला नहीं है, बल्कि ईडी और केजरीवाल के बीच के बीच का मामला है। केजरीवाल को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने अपनी जजमेंट में कहा की ईडी के पास पर्याप्त सबूत मौजूद हैं जांच में पूछताछ से मुख्यमंत्री को छूट नहीं दी जा सकती। जज कानून से बंधे हैं, राजनीति से नहीं.' इस तरह हाई कोर्ट ने माना कि केजरीवाल की गिरफ्तारी में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन नहीं हुआ है। अनिल सरीन ने कहा की दिल्ली शराब घोटाला मामले में 338 करोड़ रुपये की रिश्वत ली गई है उसका हिसाब तो देना ही पड़ेगा उन्होंने बताया की 100 करोड़ एडवांस केजरीवाल को दिया ये एड ने अप्रूव करवा लिया है। गोवा में जिसने रिसीव किया उसने भी काबू कर लिया है। भाजपा नेता सरीन ने कहा की कल की जजमेंट ये साबित हो गया है की आम आदमी पार्टी पूरी भ्र्ष्ट हो चुकी है आज देश में इससे जायद भ्र्ष्ट पार्टी कोई भी है। उन्होंने कहा की 17 नवम्बर 2021 को लिक्विड पॉलिसी बनायीं गयी गर वो सही थी तो उसको क्यों रद्द किय्या कमीशन 2 प्रतिशत से बड़ा कर सीधा 12 प्रतिशत क्यों कर दिया।'एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी' अनिल सरीन आरोप लगाया की इनके मंत्रियों ने क्यों 170 बार मोबाइल हैंड सेट बदले। इससे साबित होता है आम आदमी पार्टी पूरी तरह से भ्र्ष्ट है और उसके नेता सबसे बड़े जूठे है। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री सरदार नरेंदर सिंह मल्ली,जिला उपाध्यक्ष यशपाल जनोत्रा,मनीष चोपड़ा,पंकज जैन,प्रेस सचिव डा सतीश कुमार,परवीन शर्मा आदि मौजूद थे।

Kejriwals-Situation-Is-Like-Theft-And-On-Top-Of-That-Corruption-Bjp-Revealed-Big-Secrets-In-Press-Conference



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं