लुधियाना। शेरपुर चौक के पास एक व्यक्ति का सूटकेस में कटा हुआ सिर मिला। जबकि रेलवे ट्रैक पर कटी हुई टांगें मिली है। जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। अभी व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी अनुसार रेलवे कर्मचारी को पेट्रोलिंग के दौरान एक प्लास्टिक के लिफाफे में शेरपुर चौक के पास रेलवे ट्रैक नजदीक एक व्यक्ति की कटी हुई टांगें मिली थीं। इससे वह घबरा गया और RPF को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर RPF और GRP दोनों एजेंसियों की पुलिस पहुंची। रेलवे पुलिस ने जिला पुलिस को भी वारदात की जानकारी दी। मौके पर थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। छानबीन के दौरान पुलिस को कटी हुई टांगों के बाद पुल के ऊपर एक सूटकेस भी मिला। उस सूटकेस में व्यक्ति के अन्य टुकड़े थे। अभी तक इस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि हत्यारे ने व्यक्ति को मारने के बाद उसे टुकड़ों में काटा और रेलवे ट्रैक पर फेंकने की कोशिश की, लेकिन वह सूटकेस को पुल के नीचे नहीं गिरा पाया। एसीपी इन्वेस्टिगेशन-1 राजकुमार ने कहा है कि सूटकेस से शव टुकड़ों में मिला है। इलाके और सड़कों के CCTV चेक कर रहे है। मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा। फिलहाल, शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
Breaking-News-Severed-Head-Of-A-Person-Found-In-A-Suitcase-Near-Sherpur-Chowk-Legs-Found-On-The-Railway-Track-Panic-In-The-Area