September 25, 2026 03:28:17
पति ने पत्नी का नंबर व पोस्टर सेवा केंद्र बाहर चिपकाए, दोनों में चल रहा तलाक का केस

पति ने पत्नी का नंबर व पोस्टर सेवा केंद्र बाहर चिपकाए, दोनों में चल रहा तलाक का केस

Apr11,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के सिविल अस्पताल के नजदीक एक पति ने अपनी पत्नी का नंबर और पोस्टर सेवा केन्द्र के बाहर और अंदर चिपका दिया। पत्नी जब सेवा केन्द्र में नौकरी करने गई तो पोस्टर लगे देख हैरत में पड़ गई। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पोस्टर उतरवाकर कब्जे में ले लिए। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने आरोपी संगीत के खिलाफ IPC धारा 354-D, 509, 503,506 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी पति का पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा है। इसी कारण वह उसे परेशान करता है। बीच रास्ते में घेर उससे धक्का मुक्की तक आरोपी कर चुका है। पीड़ित पत्नी के बयानों पर उसके पति संगीत महोत्रा निवासी पठानकोट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। फिलहाल आरोपी पुलिस की तरफ से बाहर है। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बताया कि कुछ साल पहले उसकी आरोपी के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही वह और उसका ससुराल पक्ष उसको तंग करने लग गया था जिसके चलते उसने तलाक केस फाइल कर दिया। पीड़िता ने बताया कि अभी उनका केस अदालत में विचाराधीन है। अपना निजी खर्च उठाने के लिए दफ्तर में काम करती है। पीड़िता ने बताया कि मंगलवार की शाम को वह अपने पिता के साथ काम पर जा रही थी कि रास्ते में आरोपी उसके पति ने उसको घेर लिया और केस वापस लेने की धमकियां देकर उसके साथ हाथापाई करने लगा और अश्लील हरकतें की। पीड़िता ने बताया कि जब वह अपने दफ्तर पहुंची तो वहां पर देखा कि उसकी कुछ फोटो दफ्तर की खिड़कियों और दीवारों पर चिपकी हुई थी।

Husband-Pasted-Wifes-Number-And-Poster-Outside-Sewa-Center-Divorce-Case-Going-On-Between-Both-Of-Them

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं