लुधियाना | देर रात गिल चौक काम से वापस घर जा रहे व्यक्ति को घेर कर कुछ युवकों ने जमकर पीटा। घायल व्यक्ति की टांग तीन जगह से टूट गई। उसकी गंभीर हालत को देखकर सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। जिसे अब एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने अपनी बेटी की फर्जी आईडी की शिकायत की थी। जिसको लेकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। घायल व्यक्ति की पहचान दशमेश नगर MIG फ्लैट्स निवासी लखविंदर सिंह के रूप में हुई है लखविंदर की पत्नी राजविंदर ने कहा कि उनकी 16 साल की बेटी है। इलाके के कुछ युवकों ने उसकी फेसबुक पर फेक आईडी बनाई। उनके रिश्तेदारों का उन्हें फोन आया जिन्होंने उसकी आईडी बनी होने की जानकारी उसे दी। राजविंदर मुताबिक उसकी बेटी के पास मोबाइल फोन नहीं है। बेटी उसी का फोन इस्तेमाल करती है। आज भी बदमाश उस आईडी को चला रहे है। फेक आईडी के संबंध में उसने थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई हुई है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने में असफल है। वह कई बार थाने में चक्कर लगा चुकी है लेकिन पुलिस कर्मचारी उलटा उसे ही डांट देते है। कई बार तो थाना में भी बहस हुई लेकिन जांच अधिकारी उनके साथ ही बदतमीजी करने लगता है जिसकी वीडियो भी उनके पास है। पुलिस और बदमाशों से दुखी होकर वह अब जल्द धरने पर बैठेगी। राजविंदर ने कहा कि उसका पति स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर काम करता है। वह रास्ते में घेर कर उसकी बुरी तरह से पिटाई की गई है। बीते रात उन्हीं युवकों ने उसके पति को घेर कर पीटा है। लेकिन पुलिस इस मामले में चुप्पी साध कर बैठी है। पीड़ित परिवार ने कहा कि वह दो बार पुलिस कमिश्नर के दफ्तर भी पेश हो चुका है लेकिन उनकी कही कोई सुनवाई नहीं हो रही। उधर, सिविल अस्पताल पहुंचे ASI हरचरण सिंह ने कहा कि मामले की निष्पक्षता से जांच की जा रही है। बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Legs-Broken-With-Baseball-Bats-The-Attackers-Had-Made-A-Fake-Id-Of-The-Daughter-Committed-The-Crime-To-Withdraw-The-Complaint