September 25, 2026 03:30:07
खन्ना नेशनल हाईवे पर लंबा जाम:नगर कौंसिल ने तोड़ी सड़क, लोग हुए परेशान, एनएचएआई अधिकारी बोले - मंजूर

खन्ना नेशनल हाईवे पर लंबा जाम:नगर कौंसिल ने तोड़ी सड़क, लोग हुए परेशान, एनएचएआई अधिकारी बोले - मंजूरी बगैर नहीं लगा सकते हाथ

Apr12,2024 | Enews Team | Khanna

खन्ना। खन्ना में नेशनल हाईवे की सर्विस लेन को नगर कौंसिल ने बिना मंजूरी तोड़ डाला, जिस कारण सुबह से ही लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। लोग परेशान हो गए। वहीं दूसरी तरफ नियमों की धज्जियां उड़ाने पर कौंसिल की कार्यशैली पर सवाल उठे। कौंसिल ने सड़क भी उस हालात में तोड़ी जब ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए पुलिस के पर्याप्त कर्मी भी शहर में मौजूद नहीं थे। क्योंकि, पुलिस जिला खन्ना से कुछ स्टाफ को मोहाली आईपीएल मैच सुरक्षा के लिए भेजा गया है और कुछ स्टाफ बैसाखी पर्व ड्यूटी पर है। शहर में केवल दो-तीन ट्रैफिक पुलिस कर्मी ही मौजूद रहे। इतने लंबे जाम को कंट्रोल करना इनके बस की बात नहीं रही। दरअसल, वार्ड नंबर 33 में कुछ दिनों से वाटर सप्लाई प्रभावित थी। इस लेन में लीकेज की समस्या आ रही थी। नगर कौंसिल ने शुक्रवार सुबह ही रेलवे रोड चौक पर सड़क तोड़ दी और समस्या का समाधान करने लगे। हैरानी की बात यह है कि 5-6 घंटों में भी इन्हें फाल्ट नहीं मिला था, जिसके चलते सुबह से लेकर ही लंबा ट्रैफिक जाम लगा और लोग बेहाल हो गए। जाम में फंसे लोगों ने कहा कि ऐसे काम रात को किए जाते हैं ताकि आम जनता को कोई परेशानी न हो। दिन में सड़क रोकना लोगों के लिए मुश्किल खड़ी करना है। नगर कौंसिल ने यह गलत किया है। अगर दिन में रिपेयर करनी भी थी तो ट्रैफिक पुलिस से तालमेल करके रूट डायवर्ट करते और लोगों को परेशान न होना पड़ता। नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष विकास मेहता ने कहा कि कोई भी काम है तौर तरीके से होता है। वाटर सप्लाई लीकेज की समस्या का समाधान भी जरूरी है। लेकिन नगर कौंसिल की टीम को रात के समय इसे करना चाहिए था। बिना मंजूरी सड़क तोड़ना बहुत गलत है। यह सरकारी प्रापर्टी है, इसे नुकसान पहुंचाना किसी का अधिकार नहीं है। जिसने भी ऐसा किया, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

Long-Jam-On-Khanna-National-Highway-Municipal-Council-Broke-The-Road-People-Got-Upset-Nhai-Official-Said-Cannot-Touch-Without-Permission



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं