September 25, 2026 03:29:09
समराला चौक पर हुई खूनी झड़प, एक्टिवा व बाइक की टक्कर के बाद हमलावरों ने महिला व बेटे को पीटा, खून से

समराला चौक पर हुई खूनी झड़प, एक्टिवा व बाइक की टक्कर के बाद हमलावरों ने महिला व बेटे को पीटा, खून से किया लथपथ

Apr20,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। समराला चौक पर रात सवा 9 बजे 2 पक्षों में झड़प हो गई। एक्टिवा पर जा रही महिला और उसके बेटे के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की। महिला बेटे के साथ किसी काम से जा रही थी। गुरु अर्जुन देव नगर के सामने बुलेट बाइक पर सवार 2 लोगों ने जबरदस्त टक्कर मारी। महिला ने उन युवकों का विरोध किया। महिला ने बुलेट की चाबी निकालने की कोशिश की तो युवकों ने उससे गाली गलौज कर मारपीट की। महिला ने अपने परिवार के लोगों को घटना स्थल पर बुलाया तो युवकों ने भी अपने साथियों को चौक पर बुला लिया। दोनों पक्षों में जमकर झडप हुई। चौक पर तैनात पुलिस कर्मचारी झड़प हटाने की बजाय दर्शक बन तमाशा देखते रहे। जानकारी देते हुए पीड़ित महिला अरविंदर कौर ने कहा कि वह किसी काम से 14 वर्षीय बेटे के साथ जा रहा था। गुरु अर्जुन देव नगर में बुलेट सवार युवकों ने टक्कर मारी। उन युवकों ने बहसबाजी की और हाथापाई की। उसके चेहरे पर मुक्के मारे। अरविंदर मुताबिक उन युवकों ने उसे गले से पकड़ लिया। उसके छोटे बेटे से भी युवकों ने मारपीट की। मामले बढ़ता देख महिला ने अपने परिवार को सूचित किया। परिवार के लोगों को सूचित किया। जब परिवार के लोग बातचीत करने घटना स्थल पर पहुंचे तो उन लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। अरविंदर मुताबिक पुलिस के सामने ही उन युवकों ने मारपीट की। बेशक पुलिस अधिकारी चौक में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक करवा सकते है। महिला के बेटे वंश खोसला निवासी खुड्ढ मोहल्ला ने कहा कि उसकी चाची एक्टिवा पर उसके छोटे भाई के साथ पर जा रही थी बुलेट सवार युवकों ने सड़क पार करते समय उन पर हमला कर दिया। सभी युवकों के पास तेजधार हथियार कड़े थे। उसने उन युवकों से मामले की जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने उस पर भी दात्त से हमला किया। उसका नाक बुरी तरह से चोटिल हो गया है। महिला ने फोन कर अपने कुछ लोगों को मौके पर बुलाया। जिन्होंने जमकर हुडदंग मचाया है। जब हुडदंग मचा उस समय कुछ शरारती लोगों ने बेवजह मारपीट की है। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bloody-Clash-At-Samrala-Chowk-After-Activa-And-Bike-Collided-Attackers-Beat-Woman-And-Son-Left-Them-Drenched-In-Blood



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं