September 25, 2026 03:30:18
रायकोट थाने का मुख्य मुंशी गिरफ्तार:हाकी में भरकर विदेश भेज रहा था 400 ग्राम अफीम, दिल्ली-चंडीगढ़ की

रायकोट थाने का मुख्य मुंशी गिरफ्तार:हाकी में भरकर विदेश भेज रहा था 400 ग्राम अफीम, दिल्ली-चंडीगढ़ की एनआईए टीम ने पकड़ा

Apr21,2024 | Enews Team | Ludhiana

जगराओं। जगराओं, थाना सिटी रायकोट का मुख्य मुंशी गोविंद सिंह अफीम तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सीनियर हैड कांस्टेबल गोविंद पिछले सात आठ महीनों से रायकोट थाना सिटी में बतौर मुंशी कार्यरत था। दिल्ली और चंडीगढ से एनआईए की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। एनआईए की टीम आरोपी मुंशी को अपने साथ ले गई। सूत्रों के अनुसार, आरोपी मुख्य मुंशी गोविंद सिंह के तार इंटरनेंशनल ड्रग तस्करी रैकेट के साथ जुड़े होना बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया है। गोविंद सिंह मूल रुप से अहमदगढ़ के नजदीक गांव लताला का रहने वाला है। गांववासी भी एनआईए के चंडीगढ दफ्तर पहुंचे, परंतु वहां पर मौजुद अधिकारियों ने गोविंद को लेकर गांववासियों को ज्यादा जानकारी मुहैय्या नहीं कराई। मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले थाना सिटी रायकोट के मुंशी गोविंद सिंह के पास उसके दो दोस्त आए थे। जिसके बाद वह दोनों दोस्तो के साथ थाना सिटी के पास ही स्थित कोरियर कंपनी के दफ्तर में हाकी टूर्नामेंट के लिए विदेश में हाकी कोरियर करके आया था। दिल्ली एयरपोर्ट पर हाकियों को स्कैन किया गया तो कस्टम अधिकारियो के हाकियों में लिफाफे और टेप जैसा कुछ मिला। जिसके बाद हाकियों को खोला गया तो उनमें से 400 ग्राम अफीम बरामद हुई। कस्टम अधिकारियो की और से इसकी सूचना तुरंत एनआईए को दी गई। जिसके बाद की गई जांच में थाना सिटी रायकोट के मुख्य मुंशी गोविंद सिंह का नाम भी आ गया। यह भी पता चला है कि एनआईए की टीम ने कोरियर दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। जानकारी हासल की गई कि थाना सिटी रायकोट का मुंशी गोविंद सिंह की हाकियां कोरियर करने आया था या नहीं। फिल्हाल गोविंद एनआईए की हिरासत में है। जिससे गहराई से पूछताछ की जा रही है। इस बारे में देहात पुलिस का कोई भी बड़ा अधिकारी मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं है।

Chief-Clerk-Of-Raikot-Police-Station-Arrested-He-Was-Sending-400-Grams-Of-Opium-Abroad-By-Filling-It-In-Khaki-Caught-By-Nia-Team-Of-Delhi-chandigarh-



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं