लुधियाना। धागा कारोबारी को कॉल कर तीन करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपियों द्वारा डॉक्टर को कॉल कर मारने की धमकी देकर 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। आरोपियों की पहचान अमृतपाल सिंह और तेजिन्दर पाल सिंह निवासी लुधियाना के तौर पर हुई है। पुलिस को डॉ. दमनदीप सिंह मक्कड़ निवासी जीवनप्रीत नगर ने बताया कि साल 2023 दिसंबर महीने में उन्हें शक हुआ था कि दो युवक उनका फॉर्च्यूनर में पीछा कर रहे है। लेकिन उन्होंने उन युवकों को अनदेखा कर दिया। 27 जनवरी और फिर 2 फरवरी को उन्हें विदेश नंबर से वॉट्सऐप काल और मैसेज आया। काल करने वाले ने उनसे दो करोड़ की फिरौती मांगी। बदमाश ने कहा कि यदि उसने पैसे न दिए तो वह उसके परिवार को जान से मार देंगे। इस संबंधी उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जांच दौरान दोनों काल करने वाले बदमाशों को पकड़ लिया। इसी तरह थाना माडल टाउन भी इन दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी क्योंकि एक शिकायत उनके पास भी गौरव विरमानी नाम के युवक ने दी है। जिसने पुलिस को बताया कि 27 जनवरी को उसके मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा विदेशी नंबर से काल आई थी। उसने उनसे 2 करोड़ रुपए मांगे। उसने पुलिस को बताया कि 20 दिन पहले PB-65-आखिर में 8 नंबर था जो उनका पीछा कर रही है। 8 अप्रैल को फिर से फिरौती मांगने वालों का उसे फोन आया। फिलहाल पुलिस के पास फिरौती मांगने के कई मामले सामने आने के बाद पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ गहनता से जारी है।
In-Ludhiana-After-The-Thread-Trader-Demanded-Ransom-From-The-Doctor-He-Called-And-Said-Give-Two-Crores-Otherwise-He-Will-Kill-The-Family