September 25, 2026 01:41:22
लुधियाना Cp चहल समेत 7 के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर, झूठे केस में फंसाने के आरोप, चंडीगढ़ अदालत मे

लुधियाना Cp चहल समेत 7 के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर, झूठे केस में फंसाने के आरोप, चंडीगढ़ अदालत में लगाया केस

Apr22,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। देशभर में स्मार्ट पुलिस के नाम जानी जाने वाली चंडीगढ़ पुलिस के दामन गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस पर झूठे केस में फसाने व जाली दस्तावेज तैयार करने के आरोप हैं। मोहाली निवासी आलमजीत सिंह मान ने चंडीगढ़ जिला अदालत में में CRPC 156 (3) के तहत केस दायर किया है। उन्होंने DGP समेत 7 अधिकारियों को पार्टी बनाया है। इनमें SP क्राइम ब्रांच चंडीगढ़, सेक्टर-19 थाने के एसएचओ, पूर्व एसएसपी चंडीगढ़ व लुधियाना के पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह शामिल है। इसके अलावा तीन अन्य अधिकारी भी है। अदालत ने मामले में चंडीगढ़ पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। मामले की अगली सुनवाई दस मई तय की गई है। दो साल पहले फर्जी ईडी अधिकारी बन लोगों को ठगने के आरोप में याचिकाकर्ता आलमजीत सिंह को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके वकील हरलव सिंह राजपूत की तरफ से दायर याचिका में कहा गया है पूर्व एसएसपी के कहने पर उनके खिलाफ झूठे सबूत तैयार कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। अरोप के तहत पुलिस ने गिरफ्तारी करने से पहले उनके दफ्तर और घर में सर्च की। उनके घर से कई फाइलें व दस्तावेज उठाकर पुलिस ले गई। इसके अलावा उनके नाम के फर्जी आईडी कार्ड भी बरामद किए गए। एडवोकेट राजपूत ने बताया कि उन्होंने पुलिस अफसरों के खिलाफ डीजीपी को शिकायत दी है। डीजीपी की जांच में साबित हो गया पुलिस अफसरों ने मिलकर आलमजीत सिंह मान को फंसाया था। परंतु इस जांच रिपोर्ट के बावजूद पुलिस अफसरों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस मान ने अब तक इन अफसरों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए याचिका दायर की है।

Ludhiana-Petition-Filed-In-Court-Against-7-Including-Cp-Chahal-Allegations-Of-Implicating-In-False-Case-Case-Filed-In-Chandigarh-Court



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं