लुधियाना। लुधियाना-कलकत्ता रोडवेज ट्रांसपोर्ट के मालिक जसबीर सिंह और चरण सिंह लोहारा के दफ्तरों और घरों पर इनकम टैक्स की टीमों ने छापेमारी की है। विभाग में टैक्स में बड़ी हेराफेरी का मामला सामने आया है। आज सुबह ही टीमें शहर में छापेमारी करने पहुंच गईं। छापेमारी से संबंधित जानकारी लेने के लिए जब चरण सिंह लोहारा से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। बता दें कि चरण सिंह लोहारा ट्रांसपोर्ट के साथ-साथ रियल एस्टेट और शराब कारोबारी भी हैं। लोहारा जेके फाइनेंस कंपनी भी चला रहा है। विभाग को सूचना थी कि टैक्स में बड़ी अनियमितताएं हुई हैं, जिसके चलते आज लोहारा के सभी दफ्तरों में टीमों ने छापेमारी की है। विभाग ने लोहारा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कार्यालय को सील कर दिया है। ट्रांसपोर्ट चरण सिंह लोहारा संगरुर लोक सभा से सांसद सिमरजीत सिंह मान के करीबी है। आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के लोहारा प्रधान भी है। चरण सिंह लोहारा पंजाब ट्रांसपोर्ट के चेयरमैन भी रह चुके है। सूत्रों मुताबिक विभाग को पता चला है कि साउर्दन बाइपास पर लोहारा के पास कई जमीनें है।
Income-Tax-Raid-On-Transporter-Close-To-Mp-Simarjit-Mann-Suspicion-Of-Tax-Irregularities