लुधियाना। लुधियाना लोकसभा सीट पर उम्मीदवार घोषित करने को लेकर कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है. पैराशूट उम्मीदवारों से लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्रियों तक इसका विरोध कर रहे हैं। अगर पार्टी किसी बाहरी उम्मीदवार को सीट देगी तो स्थानीय नेतृत्व नाखुश होगा। अगर किसी स्थानीय नेता को सीट दी गई तो जिले में अंदरूनी गुटबाजी पार्टी के फैसलों पर हावी हो रही है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक ये बात भी सामने आई है कि आशु ने अपने समर्थकों को चुनाव प्रचार की तैयारी के लिए हरी झंडी दे दी है और किसी भी वक्त सीट का ऐलान हो सकता है। दो दिन पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु का नाम लगभग फाइनल था लेकिन कांग्रेस के पूर्व विधायक उनका विरोध कर रहे हैं। जिनका आशू 36 का आंकड़ा है। विधान सभा चुनाव में इन नेताओं की खुद की सीट कटते बची है। जिसके चलते अब वह आशू का विरोध कर रहे है। सूत्रों मुताबिक अब आशू सहित हाकी खिलाड़ी प्रगट सिंह और जिला कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़ के नाम भी पार्टी चर्चा कर रही है। माना जा रहा है कि अगली सूची में कांग्रेस अपनी बाकी सभी उम्मीदवारों को नाम की घोषणा कर देगी। बता दें पहले कांग्रेस की तरफ से सांसद मनीष तिवारी और पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान भारत भूषण में से किसी एक को प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा सामने आई थी लेकिन बाहरी नेता को उम्मीदवार बनाए जाने का पार्टी में विरोध शुरू हो गई थी। लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस अभी भी कांग्रेस हाईकमान के टच में है। इन्हीं कारणों के चलते टिकट की घोषणा में देरी हो रही है। पूर्व विधायक सुरिंदर डाबर और पूर्व मंत्री राकेश पांडे के समर्थक भी उनके लिए दावेदारी जता रहे है। हाईकमान भी ऐसे उम्मीदवार पर दांव खेलने की कोशिश में है, जिस पर किसी लोकल नेता को परेशानी न हो।
Congress-Candidate-Will-Not-Be-Announced-In-Ludhiana-Yet-Former-Mlas-Protest-When-Ashus-Name-Comes-Into-Discussion-Announcement-Will-Be-Made-After-Three-Days