लुधियाना । पुलिस ने शहर की अकालगड मार्केट के कपड़ा व्यापारी पर पिस्टल तानने वाले आरोपी करनवीर सिंह जोली पर केस दर्ज कर उसे क़ाबू कर लिया है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसका रिमांड हासिल करेगी। ताकि उसके पास से बरामद पिस्टल की जानकारी ली जा सके। अकालगाड़ मार्केट के मल्होत्रा गारमेंट्स के मालिक शिवम मल्होत्रा सैम और दूसरे व्यापारी करनवीर सिंह जोली के बीच एक सप्ताह पहले माल की कम डिलीवरी को लेकर बहस हो गयी थी। सेम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की उनकी दुकान अकालगढ़ मार्केट में है। पिछले तीन साल से वह करणवीर से माल ले रहे हैं।16 अप्रैल को उसने करणवीर से माल मंगवाया। रात 8 बजे माल उसकी दुकान पर आया। उस समय वह दुकान बंद कर रहा था। जिस कारण बिना गिने माल दुकान में रखवा दिया। अगली सुबह जब माल चेक किया, तो एक मुट्ठा माल का कम था। शिवम के मुताबिक उसने करणवीर को फोन कर माल कम निकलने के बारे कहा। जिसके बाद करणवीर ने फोन पर ही हंगामा करना शुरू कर दिया। वहीं बीते दिन जब सैम दुकान पर साफ सफाई कर रहा था तो अचानक करणवीर गुस्से से भरा दुकान में दाखिल हुआ। गाली गलौच करते हुए उसने उस पर पिस्टल तान कर जान से मारने की धमकी दी। दुकानदारों ने आकर उसे करणवीर से छुड़वाया, जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस ने सीसीटीवी फ़ुटेज के आधार पर आरोपी पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। लुधियाना पुलिस ने सीसीटीवी फ़ुटेज के आधार पर आरोपी करणवीर जोली पे केस दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ़्तार भी कर लिया। थाना कोतवाली की एसएचओ मनिंदर कौर ने कहा कि आरोपी को गिरफ़्तार कर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसका रिमांड लिया जाएगा और पता लगाया जाएगा कि पिसटल किसका था और लाइसेंस था भी या नहीं। उसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा।
Man-Who-Pointed-Pistol-At-Businessman-Arrested-Threatened-To-Kill-Dispute-Over-Short-Delivery-Of-Goods