गुरदासपुर | कादियां पुलिस ने कादियां- बटाला रोड पर मिली युवक की लाश के मामले को 24 घंटों में सुलझा दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिनमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार चल रहे तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा दबिश दी जा हरी है। थाना कादियां के SHO बलविंदर सिंह ने बताया कि गत दिवस एक युवक की लाश मिली थी। मृतक की पहचान साहिल पुत्र जीता निवासी मोहल्ला वाल्मीकि कांदिया के रुप में हुई थी। इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी मृतक साहिल की लाश को रेहड़ी पर लाद कर फेंकने जा रहे हैं। डीएसपी राजेश कक्कड़ ने बताया कि नौजवान साहिल नशे का आदी था। मृतक साहिल ने अपने दोस्तों के साथ एक घर में बैठकर नशा किया था। अधिक नशा करने के कारण उसकी मौत हो गई और उसके दोस्तों ने उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए रेहड़ी पर लाद कर बटाला रोड पर नाले में फेंक दिया था। एसएचओ बलविंदर सिंह ने इस केस में आठ लोगों को नामजद किया था, जिनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीन अभी भी फरार हैं।
Dead-Body-Of-A-Young-Man-Was-Dumped-In-A-Street-Vendor-Woman-Also-Involved-Five-Accused-Arrested-3-Absconding-Had-Consumed-Drugs-While-Sitting-Together