September 25, 2026 03:29:25
गोल्डी बराड़ जिंदा है, मरने वाला अफ्रीकी मूल का ग्लेडनी:अमेरिकी पुलिस ने फोटो जारी की; नाम-शक्ल की वज

गोल्डी बराड़ जिंदा है, मरने वाला अफ्रीकी मूल का ग्लेडनी:अमेरिकी पुलिस ने फोटो जारी की; नाम-शक्ल की वजह से कन्फ्यूजन हुई

May2,2024 | Enews Team | Punjab

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की मौत की खबर झूठी निकली। बुधवार (1 मई) को दिनभर गैंगस्टर के अमेरिका में मरने की चर्चा रही, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी। एक अमेरिकी चैनल ने गोल्डी की मौत खबर चलाई थी। फिर एक चैनल को अमेरिकी पुलिस अधिकारी लैसली विलियम्स ने बताया था कि 2 व्यक्तियों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जिसमें से एक की मौत हो चुकी है। हालांकि, इससे यह स्पष्ट नहीं हुआ कि वह गोल्डी बराड़ ही है। फिर देर रात कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो पुलिस ने इस खबर का खंडन किया। ई-मेल के जरिए लेफ्टिनेंट विलियम जे. डूले ने जानकारी दी है कि बीते मंगलवार को कैलिफोर्निया के फेयरमोंट होटल के बाहर 2 युवकों को गोली मारी गई थी। इनमें से एक की मौत हो गई, वहीं दूसरे को इलाज के बाद छुट्‌टी दे दी गई। मरने वाला व्यक्ति गोल्डी बराड़ नहीं बल्कि अफ्रीकी मूल का जैवियर ग्लेडनी था। जिसके नाम और शक्ल की वजह से सारी कन्फ्यूजन हुई। इसके अलावा अमेरिकी खुफिया एजेंसी FBI ने इस गोलीकांड में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान हुस्नदीप सिंह और पवित्र सिंह के रूप में हुई है। अधिकारी ने दावा किया है कि मरने वाला युवक गोल्डी बराड़ नहीं है। बताया जा रहा है कि फेयरमोंट होटल के बाद अफ्रीकी युवकों ने अपने ही मूल के युवकों पर गोलियां चलाई थीं। इसके बाद वे वहां से फरार हो गए। इसके बाद कोई पंजाबी वहां से गुजरा। उसने अफ्रीकी युवक को गोल्डी बराड़ समझ लिया और अफवाह फैल गई कि कुख्यात गैंगस्टर मारा गया। गोल्डी बराड़ के चचेरे भाई गुरलाल की 11 अक्टूबर 2020 को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित एक क्लब के बाहर देर रात गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। तब गुरलाल पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) का बड़ा छात्र नेता था। उक्त हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस के एंटी चल रहे बंबीहा गैंग ने ली थी। इसके बाद गोल्डी ने गैंगस्टर वॉर में कदम रखा। गुरलाल की मौत के बाद लॉरेंस ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उसने लिखा था कि अब से नई जंग की शुरुआत होगी। इसके बाद गोल्डी ने चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में बंबीहा और बंबीहा गैंग के साथ चलने वाले कई गैंगस्टरों की हत्या करवाई। हालांकि उन हत्याओं में गोल्डी खुद सामने नहीं आया था, मगर उसका नाम पंजाब पुलिस की जांच में सामने आ गया था। इन सभी तथ्यों के बारे में गोल्डी के पिता को पता चल गया, क्योंकि वह पंजाब पुलिस में ही कार्यरत थे। इसके बाद उसके पिता ने किसी तरह गोल्डी को मनाया और साल 2021 में गोल्डी को स्टूडेंट वीजा पर कनाडा भेज दिया।
2021 में गोल्डी कनाडा पहुंच गया था। गोल्डी ने कनाडा पहुंचकर लॉरेंस से संपर्क किया और उसका सारा गैंग खुद चलाना शुरू किया। गोल्डी का नाम सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद चमक उठा था। 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव के पास करीब 6 शूटरों ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ ने कनाडा से एक फेसबुक पोस्ट के जरिए ली। इसमें गोल्डी ने कहा था कि मोहाली में मिड्डूखेड़ा की हत्या में शामिल लोगों को मूसेवाला के मैनेजर शगनप्रीत सिंह ने रहने की जगह मुहैया करवाई थी। जब सिद्धू को पता चला कि लॉरेंस गैंग शगनप्रीत को टारगेट कर रही थी तो उसने अपने मैनेजर को ऑस्ट्रेलिया भेज दिया। इसके चलते सिद्धू की हत्या करवाई।

Goldie-Brar-Is-Alive-Gladney-Of-African-Origin-Is-Dying-American-Police-Released-Photo-Confusion-Occurred-Due-To-Name-And-Appearance



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं