September 25, 2026 03:33:01
ब्लड डोनेशन कैंप से सुलझा हत्याकांड की गुत्थी:चंडीगढ़ नेहा अहलावत केस में 800 से ज्यादा लोगों के सैं

ब्लड डोनेशन कैंप से सुलझा हत्याकांड की गुत्थी:चंडीगढ़ नेहा अहलावत केस में 800 से ज्यादा लोगों के सैंपल,14 साल बाद आरोपी गिरफ्तार

May3,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस ने 14 साल बाद DAV कॉलेज की छात्रा नेहा अहलावत हत्याकांड को सुलझाया है। यह केस ब्लड डोनेशन कैंपों की मदद से सुलझाया गया है। पुलिस ने पिछले 1 साल में सरकारी और निजी संस्थाओं द्वारा लगाए गए ब्लड डोनेशन कैंपों पर नजर रखी और उनके डीएनए टेस्ट कराए। जिनमें से एक का मिलान मृत छात्रा के पास मिले डीएनए से हो गई। इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आरोपी मोनू ने न तो अपना आधार कार्ड बनवाया और न ही कभी स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया। आधार कार्ड न होने से उसके फिंगर प्रिंट भी मैच नहीं हुए। यही वजह है कि वारदात स्थल से 500 मीटर की दूरी पर रहते हुए भी वह 14 साल तक नहीं पकड़ा गया। मामले में डीएसपी चरणजीत सिंह विर्क ने बताया कि एसएसपी चंडीगढ़ कंवरदीप कौर के आदेशों पर ब्लड डोनेशन कैंपों पर नजर रखी जा रही थी। वहीं से आरोपी के बारे में लीड मिली। उसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कोई भी सुराग न मिलने के कारण पुलिस ने केस बंद कर दिया था, लेकिन अंदर खाते पुलिस इस मामले की जांच में लगी हुई थी। मृतका के पिता का कहना है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी की 14 साल बाद उसकी बेटी के साथ दरिंदगी कर उसकी हत्या करने वाले को पकड़ लिया जाएगा। जब थाने में छात्रा के पिता पहुंचे तो आरोपी अपनी इस घिनौनी हरकत के लिए उनसे माफी मांगने लगा। अब मृतिका के पिता ने आरोपी को फांसी की मांग की है।

Murder-Mystery-Solved-Through-Blood-Donation-Camp-Samples-Of-More-Than-800-People-Taken-In-Chandigarh-Neha-Ahlawat-Case-Accused-Arrested-After-14-Years



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं