September 25, 2026 03:31:27
युवक को तेजधार हथियार से काटा:लेन-देन का है विवाद; सैलून में कटिंग कराने गया था, सिर-छाती-हाथ पर 50

युवक को तेजधार हथियार से काटा:लेन-देन का है विवाद; सैलून में कटिंग कराने गया था, सिर-छाती-हाथ पर 50 टांके आए

May4,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना । घोरी सरकार के पास बीती देर शाम हेयर सैलून पर कटिंग करवाने गए एक युवक पर चार युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राहगीरों ने लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल में पहुंचाया। गंभीर चोटें होने के चलते उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। वारदात की सूचना थाना डिवीजन नंबर 4 के पुलिस को दी गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी देते हुए घायल सेखेवाल रोड निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह सरकारी डिपो चलाता है। उसने अपने एक पहचान वाले को करीब 6 महीने पहले 30 हजार रुपए उधार दिये थे। उससे वह कई बार रुपए वापस मांग चुका था। अब वह रुपए लौटाने की बजाय रंजिश पाले हुए है। पैसे मांगने को लेकर 2 दिन पहले ही उसकी उक्त युवक के साथ गाली गलौज हुई थी। इसके चलते उसने अपने 3 अन्य साथियों सहित शुक्रवार शाम को हमला कर दिया। हमले में घायल राजेश के सिर, छाती व हाथों पर गहरे घाव होने के चलते करीब 50 टांके लगाये गए हैं। वही उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल के परिजनों ने मामले की शिकायत थाना डिवीजन 4 की पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

The-Young-Man-Was-Cut-With-A-Sharp-Weapon-There-Is-A-Dispute-Over-Transaction-Went-To-Salon-For-Cutting-Got-50-Stitches-On-Head-Chest-And-Hands

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं