September 25, 2026 03:32:52
पंजाब में स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे, राधा स्वामी डेरा ब्यास की बढ़ती संगत को लेकर लिया फैसला, 9-12-2

पंजाब में स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे, राधा स्वामी डेरा ब्यास की बढ़ती संगत को लेकर लिया फैसला, 9-12-23-26 मई को मिलेगा फायदा

May4,2024 | Enews Team | Jalandher

जालंधर। पंजाब के ब्यास में स्थित राधा स्वामी सत्संग डेरा की सुविधा को लेकर रेलवे विभाग 9, 12, 23 और 26 मई के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। संगत की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। फिरोजपुर रेल मंडल द्वारा जारी किए गए एक बयान में इसकी पुष्टि की गई है। ये स्पेशल ट्रेन क्रम में अजमेर-ब्यास के 2 ट्रिप और जबकि जोधपुर ब्यास का एक ट्रिप में चलेगी। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 09641 (अजमेर-ब्यास स्पेशल) 9 मई और 23 मई को चलेगी। ये ट्रेन अजमेर से शाम करीब सवा पांच बजे चलेगी और 10 मई की दोपहर 12 बजे ब्यास रेलवे स्टेशन पहुंच जाएगी। वहीं, ट्रेन नंबर 09642 (ब्यास-अजमेर स्पेशल) 12 और 26 मई को ब्यास से दोपहर 2.15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9.45 पर अजमेर पहुंच जाएगी। इन ट्रेनों का स्टॉपेज किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधी नगर जयपुर, बांदी कुई, अलवर, रेवाड़ी, भिवानी, हिसार, जाखल, धूरी, लुधियाना और जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर रखा गया है। जिसमें कुल करीब 24 डिब्बे होंगे। वहीं, एक स्पेशल ट्रेन जोधपुर से भी चलेगी। 16 मई गाड़ी संख्या (04833) दोपहर 3.30 पर जोधपुर से रवाना होगी। जिसके बाद अगले दिन उक्त ट्रेन सुबह करीब 10.10 पर ब्यास पहुंच जाएगी। साथ ही (04834) 19 मई को दोपहर 2.15 पर ब्यास से रवाना होगी और अगले दिन 9.15 बजे जोधपुर पहुंच जाएगी। इस ट्रेन का स्टॉपेज पीपाड़ रोड, गोटन, मेडता रोड, मारवाड़ मुंडवा, नागौर, बीकानेर, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, बङ्क्षठडा, धूरी, लुधियाना और जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर रखा गया है। इसमें भी 24 डिब्बे होंगे।

Railways-Will-Run-Special-Train-In-Punjab-Decision-Taken-Regarding-The-Increasing-Presence-Of-Radha-Swami-Dera-Beas-Benefit-Will-Be-Available-On-9-12-23-26-May



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं