September 25, 2026 02:42:00
पंजाब के बगलामुखी मंदिर में पंडित की हत्या:हवनकुंड के नीचे शव दबाया; 2 दिन से लापता था, बच्चों को पं

पंजाब के बगलामुखी मंदिर में पंडित की हत्या:हवनकुंड के नीचे शव दबाया; 2 दिन से लापता था, बच्चों को पंडिताई सिखाता

May4,2024 | Enews Team | Sangrur

संगरूर। संगरूर में धूरी थाने के अंतर्गत दोहाला रेलवे फाटक के पास बगलामुखी मंदिर के 2 पुजारियों ने एक पंडित युवक का कत्ल कर लाश को हवन कुंड के नीचे दबा दिया। मरने वाले की पहचान 33 वर्षीय सुदीप कुमार पुत्र गुरिंदर कुमार निवासी धूरी के रूप में हुई है। थाना सिटी धूरी के SHO सौरभ सभरवाल ने बताया है कि परिवार के अनुसार सुदीप 2 मई से घर नहीं आया था। सुदीप के परिजनों ने शुक्रवार को ही उसके लापता होने की सूचना दी। सुदीप छोटे बच्चों को मंदिर में पंडित विद्या पढ़ाता था। पुलिस का कहना है कि जब सुदीप घर नहीं लौटा तो परिजनों ने मंदिर जाकर पूछताछ की। वहां, मंदिर के पुजारी परमानंद ने बताया कि सुदीप 2 दिन से मंदिर नहीं आया है। इसके बाद सुदीप की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस को दी गई। मामला दर्ज होने के बाद जब पुलिस ने मंदिर के पुजारी परमानंद से पूछताछ की तो उसके बयानों पर थोड़ा शक हुआ। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई और वहां जाकर सख्ती से पूछताछ की। तब परमानंद ने बताया दिया कि उसने मंदिर के पुजारी अशोक शास्त्री के साथ मिलकर सुदीप कुमार की हत्या कर दी है। उसकी हत्या के बाद शव को हवनकुंड के नीचे दबा दिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अग्निकुंड के नीचे दबे शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। इसके अलावा बगलामुखी मंदिर के पुजारी परमानंद और मुख्य पुजारी अशोक शास्त्री के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अगर इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Pandit-Murdered-In-Punjabs-Baglamukhi-Temple-Body-Buried-Under-Havankund-Was-Missing-For-2-Days-Used-To-Teach-Pandittai-To-Children



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं