September 25, 2026 01:43:54
फरीदकोट में हंसराज हंस ने किया नामांकन, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रहे मौजूद, कहा- देश विका

फरीदकोट में हंसराज हंस ने किया नामांकन, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रहे मौजूद, कहा- देश विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर

May9,2024 | Enews Team | Faridkot

फरीदकोट। फरीदकोट लोकसभा हलके से भाजपा के घोषित प्रत्याशी हंसराज हंस में अपना नामांकन पत्र जिला चुनाव अधिकारी को सौंपा। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले फरीदकोट में हुए एक भव्य समागम में बड़ी संख्या में फरीदकोट, मोगा व श्रीमुक्तसर साहिब के पार्टी नेता व वर्कर शामिल हुए। पैलेस में हुए समागम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में पिछले 10 सालों के विकास काय व कल्याणकारी योजना की चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत देश की छवि व गरिमा दुनिया में बढी है, भारत विश्व गुरु की तरफ तेजी से अग्रसर हो रहा है भारत की अर्थव्यवस्था 11वां नंबर से चौथे नंबर पर पहुंच जाएंगे आज भारत सैन्य की एक बड़ी ताकत के रूप में उभरा है।समागम के दौरान पिछले 10 साल में यूं तो अनेकों विकास कार्यों व महत्वपूर्ण फैसलों की चर्चा हुई परंतु उन फसलों में राम मंदिर, धारा 370 जैसे बड़े फैसलों को प्रमुखता से बताया गया। समागम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी हंसराज हंस ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश अनेको क्षेत्रो में नई-नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है, देश विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर हो रहा है, जो काम कांग्रेस शासनकाल के 66 सालों में नहीं हुए थे, उससे कहीं ज्यादा काम मोदी सरकार ने पिछले 10 साल में कर दिया मोदी सरकार की इन 10 सालों में उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत कई योजनाएं लाई गई हैं। शौचालय योजना, राशन योजना, आयुष्मान सेहत योजना जैसे अनेक कल्याणकारी योजनाओं से देश के आम जनता को बहुत बड़े पैमाने पर फायदा पहुंचा है, वह प्रधानमंत्री मोदी के कहने पर फरीदकोट में आए हैं, ताकि वह पंजाब की आवाज को उठाएं और यहां की समस्याओं का खात्मा कर सके। उन्होंने कहा कि फरीदकोट जिले से मुख्यमंत्री व राष्ट्रपति तक रहे हैं, परंतु फरीदकोट का वह विकास नहीं हुआ जो की होना चाहिए। वह फरीदकोट को बदलने में अपना पूरा योगदान देंगे, ताकि फरीदकोट को एक नई पहचान मिल सके और इससे नए रोजगार के अवसर भी सृजन हो सके।

Hansraj-Hans-Filed-His-Nomination-In-Faridkot-Union-Minister-Gajendra-Singh-Shekhawat-Was-Present-Said-The-Country-Is-Moving-Fast-On-The-Path-Of-Development



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं