लुधियाना| शिमलापुरी डाबा गली नंबर 8 स्थित महा सिंह नगर में दोपहर के समय स्कूल बच्चों की मैजिक वैन बिजली के खंभे से टकरा गई। वैन की स्पीड तेज होने के कारण जब वह खंभे से टकराई तो खंभे को 8 मीटर तक आगे खिसकाती ले गई। खंभे जमीन से उखड़ गाड़ी पर आ गया । गनीमत रही की हादसे के दौरान किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक जब ये हादसा हुआ तो उस समय वैन में कुछ बच्चे भी बैठे थे। मौके पर पहुंचे पावरकॉम के जेई अक्षय कुमार ने बताया कि हादसा दोपहर करीब 3 बजे हुआ। उन्हें इस संबंधी करीब 5.30 बजे सूचना मिली और 6 बजे तक मौके पर लाइन मैन के साथ पहुंच गए। जिस व्यक्ति की वैन थी वह भी मौके पर पहुंचा तो उसने बताया कि उसकी वैन की ब्रेक फेल हो गई थी। जिस कारण यह हादसा हुआ है। शुक्रवार को खंभा बदल दिया जाएगा और वैन चालक पर जो जुर्माना डाल दिया जाएगा।
School-Children-S-Magic-Van-Collides-With-A-Pillar-Moves-The-Pillar-By-8-Meters