September 25, 2026 02:40:18
पंजाब पुलिस ने जिसे मृत बता प्रैस कांफ्रेस की, वह जिंदा निकला: बेड बॉक्स में मिली लाश आर्मी के रिटाय

पंजाब पुलिस ने जिसे मृत बता प्रैस कांफ्रेस की, वह जिंदा निकला: बेड बॉक्स में मिली लाश आर्मी के रिटायर्ड अफसर की; गलाने के लिए 30kg नमक खरीदा

May10,2024 | Enews Team | Jalandher

जालंधर। जालंधर में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पिछले दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जॉइंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा ने जिस व्यक्ति को मरा हुआ बताया था, वह जिंदा निकला। गदईपुर इलाके में घर के बेड से मिली लाश बरनाला के रहने वाले आर्मी के रिटायर्ड ऑफिसर योगराज खत्री (50) की निकली। हिमाचली देवी ने पहले पुलिस को बताया था कि मरने वाला व्यक्ति उसका लिव इन पार्टनर विनोद उर्फ नकुल है। वह उसे पत्नी कहता था, इसलिए उसने शराब में जहर देकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद साथी के साथ मिलकर उसका शव ठिकाने लगा दिया। बरनाला पुलिस जांच करते हुए लाश मिलने वाले घर तक पहुंची तो पूरे केस का खुलासा हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिमाचली देवी ने हत्या से पहले गदईपुर स्थित कई दुकानों से करीब 30 किलो से ज्यादा नमक खरीदा। जिससे हत्या के बाद लाश गलाई जा सके और बदबू न आए। मगर, ऐसा कुछ नहीं हुआ और बदबू आने लगी। जिससे हिमाचली देवी की सारी प्लानिंग धरी की धरी रह गई। अभी यह खुलासा नहीं हो पाया है कि हिमाचली देवी ने योगराज की हत्या क्यों की। 3 मई को गदाईपुर इलाके में रहने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि इलाके में लाश सड़ने की गंदी बदबू आ रही है। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक घर में बेड के बॉक्स से व्यक्ति की लाश मिली। उस दौरान मृतक की पहचान विनोद कुमार उर्फ नकुल कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से साथ रहने वाली महिला हिमाचली देवी को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद जॉइंट कमिश्नर संदीप शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि हिमाचली देवी ने विनोद को शराब में जहर मिलाकर दिया था। इसके बाद विनोद की मौत हो गई। उसने जानकार सनोज को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सनोज जिस घर में किराए पर रहता था, उसी घर के बेड में उन्होंने विनोद की लाश छिपा दी। जॉइंट कमिश्नर संदीप शर्मा के अनुसार, महिला ने माना कि वह विनोद के साथ लिव-इन में थी, मगर शादी नहीं हुई थी। लेकिन अब वह उसके साथ नहीं रहना चाहती थी। विनोद सभी को यह बताता था कि हिमाचली देवी मेरी पत्नी है। इसी से गुस्से होकर उसने हत्या कर दी।

The-Person-Whom-Punjab-Police-Called-Dead-In-Press-Conference-Turned-Out-To-Be-Alive-Dead-Body-Found-In-Bed-Box-Of-Retired-Army-Officer-Bought-30kg-Salt-For-Melting



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं