September 25, 2026 01:43:54
जालंधर में मोहिंदर केपी के नामांकन के दौरान हंगामा:सिख नेता शिरोमणि अकाली दल पर भड़का, तनातनी का बना

जालंधर में मोहिंदर केपी के नामांकन के दौरान हंगामा:सिख नेता शिरोमणि अकाली दल पर भड़का, तनातनी का बना माहौल

May10,2024 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर। पंजाब राज्य में आज अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त को देखते हुए सभी पार्टियों के प्रत्याशियों द्वारा हर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र भरे गए। जालंधर में शुक्रवार को कुल चार उम्मीदवारों ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार मोहिंदर सिंह केपी द्वारा भरे जा रहे नामांकन के दौरान एक व्यक्ति अकाली दल पर भड़क उठा। जिसके बाद अकाली वर्कर और उक्त व्यक्ति आमने सामने हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह मामला शांत करवाया। जानकारी के अनुसार, अकाली दल के प्रत्याशी मोहिंदर सिंह केपी आज वरिष्ठ शिअद नेत्री बीबी जगीर कौर के साथ नामांकन भरने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान अपने आप को सिख नेता बताने वाले पुषविंदर सिंह नाम का व्यक्ति भड़क उठा और अकाली दल का विरोध करने लगा। मामला इतना बढ़ गया कि एक दूसरे को नेताओं ने गालियां निकालनी शुरू कर दी थी। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत करवा दिया।बता दें कि, आज जालंधर में कुल चार पार्टियों के उम्मीदवारों ने नामांकन भरे। जिसमें सबसे पहले बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार एडवोकेट बसविंदर कुमार ने सुबह करीब 10 बजे नामांकन भरा। जिसके बाद दूसरा नामांकन बीजेपी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू द्वारा दोपहर करीब 12 बजे भरा गया। फिर अकाली दल के उम्मीदवार केपी और आखिरी में कांग्रेसी उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने नामांकन भरा। चारों पार्टियां अपने अपने भारी मात्रा में समर्थक लेकर नॉमिनेशन फाइल करने पहुंचे थे। इसे लेकर पुलिस ने भी सुरक्षा के काफी पुख्ता इंतजाम किए थे।

Uproar-During-Nomination-Of-Mohinder-Kp-In-Jalandhar-Sikh-Leader-Angry-At-Shiromani-Akali-Dal-Atmosphere-Of-Tension-Created



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं