September 25, 2026 03:30:18
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर भरवाया गया अमृतपाल का नामांकन:डिब्रूगढ़ जेल सुपरिटेंडेंट को कोर्ट

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर भरवाया गया अमृतपाल का नामांकन:डिब्रूगढ़ जेल सुपरिटेंडेंट को कोर्ट ने सोमवार तक नॉमिनेशन प्रोसेस करवाने के दिए थे आदेश

May10,2024 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह खडूर साहिब लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। नामांकन भरने के लिए अमृतपाल सिंह के वकील ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। जिसमें अमृतपाल ने नामांकन भरने के लिए 7 दिन की मोहलत मांगी थी। मगर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए अपने फैसला सुनाया था। जिसके बाद अमृतपाल का श्री खडूर साहिब से नामांकन भरवा दिया गया। बता दें कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने फैसले में कहा था कि डिब्रूगढ़ जेल के सुपरिटेंडेंट अमृतपाल का सारा नामांकन का प्रोसेस हैंडल करेंगे। कोर्ट ने कहा था कि सोमवार तक ये सारा प्रोसेस पूरा किया जाए। मगर सुपरिटेंडेंट द्वारा ये प्रोसेस आज ही पूरा कर दिया गया। बता दें कि, असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल के खिलाफ सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई की थी। याचिका में अमृतपाल ने कहा था कि सात दिन के लिए उसे जेल से रिहा किया जाए, जिससे वह अपने चुनाव लड़ने की प्रक्रिया पूरी कर सके। बता दें कि, अमृतपाल सिंह ने पंजाब के श्री खडूर साहिब क्षेत्र से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। इस मामले पर आज पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में जस्टिस विनोद एस भारद्वाज ने सुनवाई की। याचिका में अमृतपाल ने कहा था कि नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 14 मई है। याचिका में अमृतपाल ने पंजाब सरकार, भारत निर्वचान आयोग, डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल के अधीक्षक और पंजाब राज्य चुनाव आयोग को चुनावी प्रक्रिया पूरी करने की मोहलत देने की मांग की है। याचिका में कहा कि मुझे चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र भरना जरूरी है।

Amritpals-Nomination-Was-Filled-On-The-Orders-Of-Punjab-Haryana-High-Court-The-Court-Had-Given-Orders-To-Dibrugarh-Jail-Superintendent-To-Get-The-Nomination-Processed-By-Monday



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं