लुधियाना। इस्लाम गंज में बीती रात एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसे अस्पताल लाया गया तो उसकी छाती में चाकू लगा था। मृतक की पहचान अमरनाथ यादव (25) के रूप में हुई है। वह मोहल्ला इस्लाम गंज में हलवाई की दुकान चलाता था। सूचना के बाद पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। अमरनाथ यादव की पत्नी सोनी ने कहा कि वह शुक्रवार रात के समय अपनी बहन के साथ फोन पर बात कर रही थी। उसके पति ने उसे बात करते हुए देख कर विरोध किया। उसने कहा कि जब भी वह अपने मायके में परिवार से बात करती थी तो उसका पति गुस्सा होने लगता। कुछ देर बाद उसने पति को खून से लथपथ देखा तो तुरंत पुलिस को फोन किया। बीती रात अमरनाथ व उसकी पत्नी सोनी में तकरार हो गई। सोनी का कहना है कि इस दौरान उसके पति ने गुस्से में अपनी छाती में चाकू घोंप लिया। उसने लोगों की सहायता से पुलिस को भी सूचित किया। अमरनाथ को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोनी ने कहा कि 2 साल पहले उसकी शादी अमरनाथ से हुई थी। वह 6 महीने की गर्भवती है। उसका पति अक्सर उसे शक की नजर से देखता था। शक जताया जा रहा है कि पति-पत्नी में हुए विवाद में पति की हत्या की गई है। थाना 2 की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Under-Suspicious-Circumstances-A-Knife-Entered-The-Confectioners-Chest-He-Died