लुधियाना। लुधियाना में सड़क पर मार्निंग वॉक कर रही एक युवती को तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। कार ने महिला को इतनी जोर से टक्कर मारी कि महिला सड़क के बीच में डिवाइडर में जाकर टकराई। इसके बाद गाड़ी का ड्राइवर उतरकर आया और महिला की नब्ज चेक की, लेकिन मौका लगते ही वह भाग भी गया। पीछे से आ रहे युवती के के भतीजे ने उसे खून में लथपथ देख शोर मचा दिया। वह लोगों की मदद से महिला को अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती देख परिवार ने उसे दिल्ली लेकर चला गया। वहीं, दिल्ली जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। मरने वाली महिला की पहचान स्वीटी अरोड़ा (33) के रूप में हुई है। मामले की सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में ले लिया। स्वीटी की मां शशिकांत ने बताया है कि वह हरगोबिंद नगर की रहने वाली हैं। उनके पति की 24 साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। उनके 2 बेटे और एक बेटी थी। उनके दोनों बेटों संजीव और राज कुमार की मौत हो चुकी है। केवल बेटी स्वीटी ही बची थी, जो मोबाइल शॉप में काम कर घर का खर्चा चलाती थी। शशिकांत ने बताया कि स्वीटी उनके भतीजे नितिन के साथ सूफियां चौक के नजदीक एक जिम में 10 मई सुबह साढ़े 5 बजे गई थी। जिम के बाहर नितिन ने स्कूटी पार्क की। स्वीटी सड़क पर सैर करने लगी। तभी पीछे से एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे टक्कर मारी। शशिकांत का कहना है कि टक्कर लगने के बाद स्वीटी ने चीख मारी। इसके बाद ड्राइवर रुका और उसने आकर स्वीटी की नब्ज चेक की। उसने देखा कि स्वीटी की हालत ज्यादा खराब है तो उसने पुलिस को फोन कर बता दिया कि उससे एक्सीडेंट हो गया है। इसी दौरान नितिन वहां पहुंचा और लोग भी इकट्ठे हो गए। ड्राइवर ने लोगों से कहा कि इसे अस्पताल लेकर चलो, वह भी आ रहा है। हालांकि, वह आया नहीं और लोग जब स्वीटी को अस्पताल ले जा रहे थे तो आरोपी ड्राइवर वहां से भाग गया। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में ले लिया है।
A-Woman-Taking-A-Morning-Walk-On-The-Road-Was-Crushed-By-A-Car-Driver-She-Died-She-Jumped-And-Fell-Several-Feet-Away-The-Driver-Ran-Away-After-Checking-Her-Pulse