September 25, 2026 03:28:50
पंजाबी सिंगर दलजीत के गांव में बड़ी घटना: दोसांझ में गुरुद्वारे में निशान साहिब चढ़ा रहे मुख्य-ग्रंथ

पंजाबी सिंगर दलजीत के गांव में बड़ी घटना: दोसांझ में गुरुद्वारे में निशान साहिब चढ़ा रहे मुख्य-ग्रंथी की करंट लगने से मौत

May14,2024 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर। जालंधर के दोसांझ कलां गांव में एक गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी की करंट लगने से मौत हो गई। मरने वाले की पहचान भाई सुरिंदर सिंह सोढ़ी (43) के रूप में हुई जो फिल्लौर के रहने वाले थे। दोसांझ कलां गांव मशहूर पंजाबी गायक दलजीत दोसांझ का पैतृक गांव हैं। यह हादसा गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब चढ़ाते वक्त हुआ। घटना के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने ग्रंथी को अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रंथी की मौत के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष जुगिंदर सिंह ने कहा- गुरुद्वारा साहिब के ऊपर से बिजली के तारें गुजरते हैं। रोज की तरह गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी भाई सुरिंदर सिंह सोढ़ी सुबह साढ़े सात बजे निशान साहिब चढ़ा रहे थे। उसी दौरान एकदम निशान साहिब के पोल में करंट आ गया। पोल के बिजली के तारों से छू जाने के कारण यह करंट आया। घटना में झुलसे सुरिंदर सिंह को आसपास मौजूद सेवादार तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद हादसे की जानकारी सुरिंदर सिंह के परिवार को दी गई। सुरिंदर की मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। सुरिंदर सिंह सोढ़ी करीब 32 साल के फिल्लौर के दोसांझ कलां गांव में रह रहे थे। मंगलवार को उनका फिल्लौर में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Big-Incident-In-Punjabi-Singer-Daljeets-Village-Chief-Priest-Who-Was-Offering-Nishan-Sahib-In-Gurudwara-In-Dosanjh-Died-Due-To-Electric-Shock



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं