September 25, 2026 01:44:27
गैंगस्टर विक्की गोंडर का गुर्गा चिंटू काबू:हथियार-नशा तस्करी, एक्सटॉर्शन का नेटवर्क कर रहा था हैंडल;

गैंगस्टर विक्की गोंडर का गुर्गा चिंटू काबू:हथियार-नशा तस्करी, एक्सटॉर्शन का नेटवर्क कर रहा था हैंडल; 5 पिस्टल-4 मैगजीन बरामद

May15,2024 | Enews Team | Jalandher

जालंधर | पुलिस ने विक्की गोंडर गैंग के प्रमुख गुर्गे नवीन सैनी उर्फ चिंटू को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने 5 पिस्टल, चार मैगजीन और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस चिंटू को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। उससे पूछताछ होगी कि वह वेपन कहां से लेकर आए थे और किसको देने थे। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध पर चल रही कार्रवाई के तहत चिंटू को गिरफ्तार किया। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि चिंटू 9 माह से फरार चल रहा था। जालंधर सिटी पुलिस काफी समय से आरोपी का पीछा कर रही थी। बीते दिन गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसको जालंधर सिटी से गिरफ्तार किया। जल्द इसे लेकर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा प्रेसवार्ता कर जानकारी सांझा करेगें। विक्की गौंडर गैंग के साथी नवीन सैनी उर्फ चिंटू गैंग की अहम कड़ी है। वह गैंग के लिए हथियार तस्करी, नशीले पदार्थों की तस्करी का सारा नेटवर्क हैंडल करता था। साथ ही अभी तक की जांच में पता चला है कि चिंटू के खिलाफ हत्या का प्रयास, जबरन वसूली और अन्य जैसे कई जघन्य क्राइम केस दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी से जालंधर सिटी पुलिस की पूछताछ जारी है।

Gangster-Vicky-Gounder-s-Henchman-Chintu-Caught-He-Was-Handling-The-Network-Of-Arms-drug-Smuggling-And-Extortion-5-Pistols-4-Magazines-Recovered

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं