लुधियाना। बीते दिनों शिव सेना नेता संदीप गोरा थापर पर तीन निहंगों ने तलवारों से हमला कर दिया था। जांच में सामने आया है कि थापर पर हमला करने की योजना तीन नहीं बल्कि 4 लोगों ने मिलकर बनाई थी। पुलिस ने चौथे आरोपी जसविंदर सिंह उर्फ सनी को गिरफ्तार कर लिया। जसविंदर सनी ने निहंग सुच्चा सिंह को भगाने में मदद की है। पुलिस ने जसविंदर सनी चुहड़पुर पीरां वाली गली हैबोवाल का रहने वाला है। पुलिस सनी का रिकार्ड खंगाल रही है।
जानकारी देते हुए ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर जगविंदर सिंह ने कहा कि आरोपी जसविंदर सिंह सनी को आदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस ने वारदात वाले दिन ही दो आरोपी निहंग सरबजीत सिंह उर्फ साबा और हरजोत सिंह उर्फ जोता को पकड़ लिया था। आरोपी सुच्चा सिंह उर्फ लाडी निवासी अमृतसर बाबा बकाला फरार है। जसविंदर सिंह सनी ने सरबजीत सिंह, हरजोत सिंह और सुच्चा के साथ ही सिविल अस्पताल के बाहर संदीप गोरा थापर को घेरना था। लेकिन वारदात वाली जगह पर वह नहीं पहुंच पाया। सरबजीत सिंह साबा और हरजोत सिंह जोता थापर की एक्टिवा लेकर फरार हो गया था। फिलहाल सुच्चा सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।
An-Accused-Who-Attacked-Shiv-Sena-Leader-Arrested-Helped-Nihang-Sucha-Escape