पंजाब के श्री खंडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के भाई को हरप्रीत सिंह को पुलिस ने 4 ग्राम आइस ड्रग के साथ गिरफ्तार किया गया है। जब पुलिस की ओर से हरप्रीत सिंह व उनके साथी लवप्रीत को गिरफ्तार किया गया तो वे नशे की हालत में थे। पुलिस के मुताबिक हरप्रीत सिंह व उसका साथी लवप्रीत सिंह क्रेटा गाड़ी में थे और फिल्लोर के नजदीक हाईवे पर गाड़ी खड़ी करके नशा कर रहे थे । इसी दौरान पुलिस की ओर से इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके चलते पुलिस की ओर से दोनों का डोप टेस्ट कराया गया। इस जांच में दोनों का डोप टेस्ट पॉजिटिव आया है। पुलिस ने इसी मामले में यह ड्रग को सप्लाई करने वाले संदीप अरोड़ा नाम के व्यक्ति को हैबोवाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक हरप्रीत सिंह ने संदीप अरोड़ा को पेटीएम के जरिए ₹10000 भेज कर यह आइस ड्रग खरीदी गई थी। वही अमृतपाल सिंह के परिवार ने हरप्रीत सिंह कि इस गिरफ्तारी पर कई तरह के सवाल उठाए हैं।
Mp-Amritpal-Singh-Brother-Harpreet-Singh-And-His-Associate-Arrested-With-Ice-Drug-Dope-Test-Also-Positive